फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electronic equipment damage, consumer in problem

बिजली उपकरण बदहाल, उपभोक्ता बेहाल

Fri, 25 Jun 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
electronic equipment damage, consumer in problem
बिजली निगम कार्यालय के स्टोर में रखे खराब ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। अधिक गर्मी और बदहाल बिजली उपकरणों ने उपभोक्ताओं को बेहाल कर दिया है। मई में 350 बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। अधिक गर्मी मेें केबल बॉक्स खराब हो गए। ट्रांसफार्मर खराब होने पर लंबे समय तक बदला नहीं जाता है। वहीं भीषण गर्मी में शिकायत के लिए दिए गए नंबर भी नहीं उठते हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।
जनवरी से अब तक 1308 बिजली ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। जिसकी वजह से निगम को मोटी चपत लगी है। गर्मी में रोजाना घंटों तक बिजली गुल होने से लोग बेहाल हो रहे हैं। भिवानी व चरखी दादरी जिले में 44320 बिजली छोटे बड़े ट्रांसफार्मर स्थापित हैं।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी सर्कल में भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 401650 बिजली उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए निगम ने क्षेत्रवार बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। एक बिजली ट्रांसफार्मर से आसपास के करीब 70 से 150 उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है, लेकिन गर्मी में बिजली की अत्यधिक खपत बनी हुई है। जिस वजह से ट्रांसफार्मर का तेल भी उबाल खाने लगा है। वहीं केबल बॉक्स के बिजली तार भी पिघलकर हादसों की वजह बन रहे हैं। रोजाना बिजली खपत भी 58 लाख से बढ़कर 69 लाख 68 हजार तक पहुंच गई है। फ्रिक्वेंसी भी अपडाउन हो रही है, फिलहाल खपत बढ़ी है तो फ्रिक्वेंसी भी 49.90 तक आ टिकी है, जबकि सामान्य स्थिति में फ्रिक्वेंसी 50 होनी जरूरी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं भिवानी सर्कल में बिजली ट्रांसफार्मर
ट्रांसफार्मर की क्षमता संख्या
25 केवीए 33199
63 केवीए 4792
100 केवी 3571
200 केवी 388
500 केवी 200
1000 केवीए 96
जनवरी से मई खराब हो चुके ट्रांसफार्मर
जनवरी 386
फरवरी 183
मार्च 166
अप्रैल 223
मई 350
अंधड़ में टूटे 1144 बिजली पोल और 39 ट्रांसफार्मर हुए खराब
अप्रैल से मई के दौरान पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अंधड़ में 1144 बिजली पोल टूट गए, जबकि 39 बिजली ट्रांसफार्मर खराब हुए। नौ मीटर के 1092 बिजली पोल व 11 मीटर के 52 बिजली पोल टूट गए। गर्मी के मौसम में बिजली उपकरणों को अत्यधिक नुकसान हो रहा है। हालांकि बिजली निगम ने काफी हद तक बिजली ट्रांसफार्मरों की ओवरलोड की समस्या खत्म कर दी है। हाल ही में 200 नए बिजली ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। भिवानी सर्कल में चार लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। गर्मी में एसी, कूलर चलने की वजह से खपत लगभग दोगुनी हो गई है।
रात के समय भी एसडीओ और जेई सुनेंगे बिजली खराबी की शिकायतें
सर्कल में सभी सब डिविजनों में निगम ने एसडीओ और जेई की शिकायत केंद्रों पर रात के समय बिजली खराबी संबंधी शिकायतों की शिकायतें सुनने के लिए ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी लोगों की बिजली संबंधी खराबी की शिकायतें सुनकर उनका निवारण कराएंगे।

गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ गई है
गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ गई है, इसी के साथ गर्मी के कारण केबल बॉक्स भी खराब हो रहे हैं। सर्कल में बिजली ट्रांसफार्मर ओवरलोड की समस्या नहीं हैं, क्योंकि निगम ने काफी नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं और एडिशनल ट्रांसफार्मर भी रखे जा रहे हैं। तकनीकी खराबी की शिकायतों के निवारण के लिए एसडीओ और जेई की रात के समय भी ड्यूटी लगाई है।
-रणबीर सिंह, सर्कल महाप्रबंधक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed