{"_id":"6653bb72f5f3971a890225c4","slug":"electricity-supply-is-not-back-on-track-cuts-are-being-seen-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117902-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आई, लग रहे कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आई, लग रहे कट
Mon, 27 May 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 27 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव बापोड़ा के बिजलीघर में जले हुए ट्रांसफार्मर से उठता धुआं।
भिवानी। बापोड़ा के 220 केवी पावर सब स्टेशन के 100 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना के छह दिन बाद भी बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौटी है। शहर में बेतहाशा बिजली कट लग रहे हैं, हालांकि जले हुए ट्रांसफार्मर की जगह नए ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आग लगने से डैमेज हुए प्लेटफार्म को भी फिर से तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद उस पर नया ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। हालांकि इस प्रक्रिया में अभी भी दस दिन और लगने की संभावना है। ऐसे में शहरवासी नौतपा के दौरान 45 डिग्री से अधिक तापमान में भी बिजली कटौती को झेल पसीने से बेहाल हो रहे हैं।
बापोड़ा के 220 केवी पावर सब स्टेशन से ही शहर के 132 केवी पुराना पावर सब स्टेशन और औद्योगिक सेक्टर का 132 केवी पावर सब स्टेशन संचालित हो रहा है। शहरी फीडरों को किस्तों में बिजली आपूर्ति मिल रही है। वहीं अत्यधिक गर्मी की वजह से भी बिजली उपकरणों में ज्यादा गर्म होने का खतरा भी बना है। ऐसे में हर दो घंटे बाद बिजली कट लग रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया और उसे चालू करने में एक पखवाड़ा लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तो अभी हीट वेव का असर जारी रहेगा। ऐसे में छुट्टी के दिन भी बिजली कट से लोग घरों के अंदर भी बेहाल रहे।
बापोड़ा के 220 केवी पावर सब स्टेशन में जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर उसे चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सभी शहरी फीडरों का संचालन यहां रखे दूसरे ट्रांसफार्मरों से किया जा रहा है।
विज्ञापन
-सुमित कलसन एसडीओ हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम।