फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity, people

अब बिजली उपभोक्ताओं को एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

Tue, 07 Jan 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
electricity, people
बिजली निगम का सब डिविजन कार्यालय। - फोटो : Bhiwani
अब बिजली निगम की चार सब डिविजनों के उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे बिजली बिल भरने, शिकायत व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। हरियाणा में बिजली बोर्ड गठन के 50 साल बाद अब चार सब डिवीजनों को खुद के नए भवन मिलेंगे।
विज्ञापन

भिवानी सर्कल के अंतर्गत आने वाली जुई, सांजरवास, झोझू और तोशाम सब डिविजनों के नए कार्यालय बनाए जाएंगे। मास्टर डिजाइन पर तैयार होने वाले इन भवनों में एसडीओ दफ्तर, जेई रूम के अलावा स्टोर और कर्मचारियों के लिए भी अलग से केबिन बनेंगे। प्रत्येक भवन पर निगम प्रबंधन का करीब 70 लाख का बजट खर्च होगा। अब तक जुई सब डिवीजन के पास खुद का भवन ही नहीं था। इसके अलावा सांजरवास, झोझू व तोशाम सब डिविजनों के कार्यालय भी चार से पांच दशक पुराने होने की वजह से जर्जर हाल हो चुके थे।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी सर्कल के अंतर्गत तीन डिविजनों के अंतर्गत 17 सब डिविजन कार्यालय आते हैं, जिनमें पांच सब डिविजन सब अर्बन डिविजन, छह सब डिविजन चरखी दादरी व छह सब डिविजन कार्यालय सिटी डिविजन के अंतर्गत आते हैं। बिजली संबंधी शिकायतों व बिल का भुगतान भी सब डिविजन कार्यालयों में ही करने के लिए लोग चक्कर लगाते हैं। जिन सब डिविजनों के पास खुद के भवन नहीं थे, उन्हें तलाशने के लिए उपभोक्ताओं को इधर-उधर भी भटकना पड़ता था, जबकि एक ही कार्य के लिए पहले एसडीओ और फिर जेई के पास जाना पड़ता, दोनों ही कार्यालय अलग-अलग जगह पर होने की वजह से भी उपभोक्ताओं की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में 1969 में बिजली बोर्ड का गठन हुआ था। बोर्ड गठन के साथ ही अधिकांश निगम कार्यालय काफी पुराने हो चुके थे, जिनके भवन को रिपेयरिंग की नहीं बल्कि नए सिरे से निर्माण की दरकार बनी हुई थी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम मुख्यालय हिसार की सिविल वर्कर्स विंग के अंतर्गत ऐसे भवनों की जगह नए भवन निर्माण की प्लानिंग बनाई गई। जिसके बाद एक ही मास्टर डिजाइन के हिसाब से इन भवनों का ढांचा बनाना तय हुआ। जिसमें निगम कर्मचारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के लिए भी काफी सहुलियतें दी गई हैं। नए भवनों में बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी अलग से वेटिंग रूम बनेगा, जिसमें अपनी शिकायतें व बिजली संबंधी मसलों के लिए कार्यालय में आने वाले उपभोक्ता वेटिंग रूम में आराम से बैठ सकेंगे।
भिवानी सर्कल में चार सब डिविजन कार्यालयों में नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इनकी रूपरेखा तय हो चुकी हैं, आने वाले डेढ़ माह के दौरान इन भवनों के निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। ये भवन मास्टर डिजाइन के हिसाब से बनेंगे। जिनमें प्रत्येक भवन पर करीब 65 से 70 लाख रुपये की लागत आएगी।

- गौरव, जेई सिविल वर्कर्स विंग हिसार मुख्यालय
निगम उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा देने के साथ साथ निगम में ढांचागत सुविधाओं को भी मजबूत करने में जुटा है। इसी कड़ी में चार नए सब डिविजनों को नए भवनों की सौगात दी जाएगी। जिसके बाद बिजली उपभोक्ताओं को भी एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा।
- राजकुमार जाजौरिया, निगम महाप्रबंधक भिवानी सर्कल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed