फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity, pawer cut, problam, charkhi dadri

बिजली फाल्ट ने शहरवासियों को रुलाया

Sat, 09 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
electricity, pawer cut, problam, charkhi dadri
बिजली ने लोगों को रुलाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के सब स्टेशन मेें एक बार फिर अचानक फाल्ट आने पर शुक्रवार को दिनभर करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सब स्टेशन की डिफ्रेशियस रिले के ऑपरेट होने पर अचानक सब स्टेशन ने काम करना बंद कर दिया। बाद में रेवाड़ी से स्पेशल तकनीकी टीम ने दादरी आकर टेस्ट किया इसके बाद शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


शहर का सब स्टेशन लगातार ओवरलोड से जवाब देता रहा है। सब स्टेशन में करीब एक माह पहले ही यह नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इस पावर ट्रांसफार्मर में सीटी नामक यंत्र न होने से पूरा लोड नहीं झेल पा रहा है। इसकी क्षमता 850 एंपीयर तक है लेकिन 750 एंपीयर से ज्यादा लोड नहीं चलाया जा रहा है। ज्यादा लोड बढ़ने पर इसके जल जाने का खतरा बढ़ने लगता है। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे सब स्टेशन अचानक ठप हो गया। सब स्टेशन की डिफ्रेशियस रिले ऑपरेट हो गई इस वजह से फाल्ट का खतरा बढ़ गया। इसी बीच आनन फानन में  कर्मचारियों ने पावर हाउस से सभी सप्लाई को बंद करना पड़ा। इससे पूरे शहर में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। पूरे शहर में  बिजली को लेकर त्राहि-त्राहि मच गई। पावर हाउस ठप होने पर निगम के तकनीकी विभाग के कार्यकारी अभियंता  राजेश वर्धानु ने स्थिति का जायजा लिया। इसी बीच रेवाड़ी से दो एसडीओ के नेतृत्व में स्पेशल टीम चरखी दादरी बुलाई गई। टीम पावर हाउस के टेस्टिंग का सामान भी साथ लेकर पहुंची।
विज्ञापन

टीम पावर हाउस की 132 केवीए की एलए का टेस्ट किया
रेवाड़ी से आई एसडीओ की टीम ने पावर हाउस के 132 केवीए की एमएंडपी का टेस्ट किया। टेस्ट रिपोर्ट में सीए की वैल्यू सामान्य से 40 प्रतिशत कम पाई गई जबकि ऑल ओवर अन्य रिपोर्ट ठीक-ठाक मिली है। टीम ने रिपोर्ट के आधार पर पावर हाउस की मेंटनेंस की। सांय तक इसे ठीक किया जा सका। बिजली निगम के तकनीकी विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेश वर्धानु ने बताया कि सब स्टेशन में कोई बड़ा फाल्ट नहीं आया था लेकिन ऐसी स्थिति आ गई थी कि इसकी टेस्टिंग करवाना जरूरी हो गया था अन्यथा पावर ट्रांसफार्मर को खतरा हो सकता था। उन्होंने बताया कि सांय छह बजे से बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी में लापरवाही बरते पर जेई सस्पेंड
ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में बिजली निगम ने जेई को सस्पेंड कर दिया है। चरखी दादरी बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता विजेंद्र सिंह ने बताया कि बस स्टैंड और घिकाड़ा रोड क्षेत्र में दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रही है। उन्होंने बताया कि इसमें जेई हवा सिंह की ओर से ड्यूटी में लापरवाही बरती गई। जेई द्वारा समय पर स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका जिससे बस स्टैंड एरिया व घिकाड़ा रोड फीडरों पर लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।

कार्यकारी अभियंता ने बताया कि हिसार मुख्यालय से जेई हवा सिंह के सस्पेंड के आर्डर जारी कर दिए गए हैं। कार्यकारी अभियंता ने यह बताया कि भविष्य में भी जो भी कर्मचारी अपनी ड्यूटी में कोताही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed