फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity, line loss, increase, bhiwani, hindi news

25 साल में 35 प्रतिशत बढ़ा बिजली लाइन लॉस

Sun, 31 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 31 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
electricity, line loss, increase, bhiwani, hindi news
बिजली - फोटो : amar ujala
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक एवं ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव व दादरी के पूर्व एसडीएम सरकार के आदेशों पर पिछले 25 साल में क्षेत्र में आएं ढांचेगत बदलाव का निरीक्षण करने शुक्रवार देर शाम दादरी पहुंचे। शनिवार सुबह रेस्ट हाउस में डीसी, एडीसी, एसडीएम की मौजूदगी में तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बदलाव को लेकर मंथन किया। इस दौरान पिछले 25 साल में 35 प्रतिशत बिजली लाइन लॉस बढ़ने की बात सामने आई तो वहीं क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से सुविधाओं
विज्ञापन


पिछले 20-25 सालों के दौरान दादरी शहर और आसपास के गांवों में हुए ढांचागत परिवर्तन का आंकलन का हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक विनीत गर्ग ने तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों से बातचीत कर जायजा लिया। उपायुक्त पंकज कुमार व अतिरिक्त उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा उनके साथ थे। बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम, सिंचाई, खेती, शिक्षा, चिकित्सा सेवा, सड़कें, रोजगार आदि संसाधनों को लेकर विनीत  गर्ग ने जानने का प्रयास किया कि आज से 23 साल पहले जब वह बतौर एसडीएम दादरी में तैनात थे, उस समय से आज तक की अवधि में मूलत: कितना परिवर्तन आया  है। खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि वर्तमान समय में राजकीय विद्यालय किसी भी निजी शिक्षण संस्थान से कम नहीं है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जा रही है। प्रधान सचिव विनीत गर्ग ने पूछा कि बिजली व पेयजल आपूर्ति में कितना सुधार आया है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति में  लाईन लॉस 55 प्रतिशत तक बढ़ गया है। आज से 25 साल पहले यह 20 प्रतिशत होता था। इस अवसर पर एसडीएम विजेंद्र हुड्डा, सुशासन सहयोगी  गौरव धनखड़, तहसीलदार राजकुमार, विनोद शर्मा, बीडीपीओ असवीर नैन, कार्यकारी  अभियंता पवन वर्मा, बिजेन्द्र लाम्बा, एसडीओ श्यामलाल, राजेंद्र कुमार,  राजपाल, सरपंच राजीव यादव आदि अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन


गाड़ियां कीचड़ से गुजरी तो ग्रामीण बोले दिलवा दो छुटकारा
गांव रामनगर में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीधे ग्रामीणों से बातचीत की और उनके  रहन-सहन व सुविधाओं के बारे में समुचित जानकारी ली। इस गांव में उन्होंने गलियों, आंगनबाड़ी केंद्र व जोहड़ का भी निरीक्षण किया। गांव के राजकीय विद्यालय में प्रधान सचिव ने पौधारोपण किया। इस दौरान गांव की गलियों में जमा कीचड़ से जब तमाम प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां गुजरी तो ग्रामीणों ने एक सुर में बोल दिया जनाब इस समस्या से छुटकारा दिलवा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed