{"_id":"6abd73db53dc286ec20fdee4","slug":"electricity-employees-protested-against-the-hercs-interim-order-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157897-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचईआरसी के अंतरिम आदेश का बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचईआरसी के अंतरिम आदेश का बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध
विज्ञापन
ढिगावामंडी। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) की ओर से याचिका संख्या 30/2026 पर 29 सितंबर को जारी अंतरिम आदेश के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियर्स ने ढिगावा जाटान सब डिविजन पर प्रदर्शन किया।
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने नारेबाजी कर आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व ढिगावा सब डिविजन के प्रधान मनजीत, एएचपीसी यूनियन के राकेश उमरवास, एचएसईबी वर्कर यूनियन के इंद्र और इंजीनियर नारायण प्रकाश, एसडीओ ने किया। प्रदर्शनकारियों ने ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) को सुनवाई का उचित अवसर देने की मांग की। साथ ही इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को लाइसेंस देने के मामले में अंतिम निर्णय टालने की मांग रखी।
हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (एचपीईए) के प्रवक्ता इंजीनियर नारायण प्रकाश, हरियाणा पावर कारपोरेशन एससी-बीसी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बराड़, एचईबी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव मनोज बल्लू बामला ने संयुक्त बयान जारी किया।