फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Electricity Corporation cuts the connection of defaulters

Bhiwani News: बिजली निगम ने काटा सामान्य बस स्टैंड का कनेक्शन

Thu, 27 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation cuts the connection of defaulters
बवानीखेड़ा में सामान्य अस्पताल का बिजली कनेक्शन काटते बिजली निगम के कर्मचारी। 
बवानीखेड़ा। बिजली निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को बकायेदार उपभोक्ताओं व सरकारी कार्यालयों के कनेक्शनों का काटना शुरू कर दिया है। कनेक्शन काटने की शुरुआत सामान्य बस स्टैंड के कनेक्शन से की गई।
विज्ञापन

उपमंडल अभियंता राजेन्द्र कुमार के आदेशानुसार कनिष्ठ अभियंता सुमित दलाल, अजय राणा, विनोद कुमार, सतीश कुमार, रवि, विनोद की टीमें गठित की गईं। बता दें कि तहसील कार्यालय में सामान्य अस्पताल का 25 लाख का बिल बकाया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का भी लगभग एक लाख का बिल पेंडिंग है। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय का करीबन 60 हजार रुपये बिल पेंडिंग है। वहीं सामान्य बस स्टैंड, थाना कार्यालय, बीडीपीओ, रेलवे स्टेशन में भी विभाग की हजारों की राशि बकाया है।
विज्ञापन

निगम की ओर से सूची तैयार कर ली गई है और इसी के मद्देनजर बवानीखेड़ा के सामान्य बस स्टैंड का कनेक्शन काट दिया गया। वहीं अन्य विभाग भी बिजली निगम की कार्यप्रणाली को देखते हुए अपने अपने विभाग को पत्र लिखकर ग्रांट मंगवाने की बात करते हुए नजर आए। इस बारे में उपमंडल अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के आदेश है यदि बिल जमा नहीं करवाए गए तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed