फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity conection, bijli nigarm, cut the conection

पांच हजार से अधिक बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं का कटेगा कनेक्शन

Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
electricity conection, bijli nigarm, cut the conection
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। अगर आपके घर या फिर दुकान का बकाया बिजली बिल पांच हजार रुपये से अधिक है तो फिर बिजली निगम कभी भी आपका कनेक्शन काट देगा। निगम ने बकाया बिजली बिलों की उगाही के लिए ये कदम उठाया है। भिवानी सर्कल के एक लाख 66 हजार 107 उपभोक्ताओं की तरफ निगम का 686 करोड़ रुपये का बकाया है। बकाया बिलों की रिकवरी के लिए निगम ने जेई स्तर पर ड्यूटी लगाई है। वहीं कनेक्टेड व डिस्कनेक्टेड बिजली कनेक्शनों की भी मॉनिटरिंग निगम ने शुरू कर दी है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में करीब चार लाख बिजली उपभोक्ता हैं। निगम अधिकारियों को उनके इलाके के बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची भी थमाई गई है, जो अब रिकवरी के प्रयासों में जुटे हैं। बिजली निगम में दो तरह के बकायेदार उपभोक्ता हैं, इनमें कनेक्टेड व दूसरे डिस्कनेक्टेड। कनेक्टेड उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाया बिल होने पर भी चालू है, जबकि कई बकायादारों का कनेक्शन निगम पहले ही काट चुकी हैं, उन पर भी रिकवरी का चाबुक चलेगा। (संवाद)
विज्ञापन

ये हैं सर्कल में बकायेदार उपभोक्ताओं की स्थिति
भिवानी सर्कल में भिवानी व चरखी दादरी जिला की सभी 17 सब डिविजन आती हैं। इनमें घरेलू व कॉमर्शियल कनेक्टेड एक लाख 24 हजार 797 उपभोक्ताओं की तरफ 197 करोड़ के बकाया बिल की राशि आउट स्टैंडिंग है। इसी तरह घरेलू व कॉमर्शियल डिस्कनेक्टेड 38 हजार 945 उपभोक्ताओं की तरफ 390 करोड़ की राशि बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सरकारी विभागों पर भी है बकाया
- जनस्वास्थ्य विभाग 32 करोड़ 58 लाख बकाया
- ग्राम पंचायत 8 करोड़ चार लाख बकाया
- सिंचाई विभाग 26 करोड़ 41 लाख बकाया
फरवरी माह में निगम ने की 18.84 करोड़ की रिकवरी
फरवरी माह के दौरान निगम के पांच हजार 104 शहरी घरेलू उपभोक्ताओं से चार करोड़ 45 लाख रुपये की रिकवरी की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 3280 उपभोक्ताओं से दो करोड़ 68 लाख रुपये की रिकवरी हुई है। इसी तरह सरकारी विभागों के 457 कनेक्शनों से दस करोड़ 90 लाख रुपये की रिकवरी की गई है। इसमें सबसे अधिक जनस्वास्थ्य विभाग के बकाया बिलों की राशि शामिल है। इसी तरह 118 औद्योगिक इकाईयों से भी 82 लाख रुपये के बकाया बिलों का भुगतान कराया गया है। निगम ने सभी श्रेणी के 8958 उपभोक्ताओं से 18 करोड़ 84 लाख के बकाया बिलों की राशि जमा कराई है।

वर्जन:::
भिवानी सर्कल में सभी शहरी और ग्रामीण फीडरों पर सुधारीकरण का काम चल रहा है। इसी के साथ निगम बकाया बिलों की राशि जमा कराने के लिए भी ठोस कदम उठा रही है। निगम ने निर्णय लिया है कि जिन उपभोक्ताओं के बकाया बिल पांच हजार से अधिक हैं, उनके अब कनेक्शन काट दिए जाएंगे और बकाया राशि भी एकमुश्त जमा कराई जाएगी। सरकारी विभागों से भी बकाया राशि जमा कराई जा रही है।
- रणबीर सिंह महाप्रबंधक भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed