फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electric cut, night, five hours, problam, bhiwani

रात को पांच घंटे गुल रही बिजली

Sat, 02 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 02 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
electric cut, night, five hours, problam, bhiwani
बिजली
 23 सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल भले ही खत्म हो गई हो मगर शहरवासियों के लिए बिजली संकट अब भी परेशानी बना है। रात को पांच घंटे तक शहर में ब्लैक आउट रहा। अनेक कॉलोनियों में तो सुबह तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली कटों का सीधा असर पेयजल सप्लाई पर पड़ा और शहर की अनेक कॉलोनियों में सुबह की पेयजल सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल बृहस्पतिवार रात 10 बजे खत्म हो गई और बिजली कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए। बिजली कर्मचारी भले ही लौट आए मगर बिजली संकट कम नहीं हुआ। रात 10 बजे ही बिजली कट लगा और 11 बजे के बाद ही बिजली बहाल हुई। रात 12 बजे फिर बत्ती गुल हुई और एक बजे के बाद आई। सुबह चार बजे बरसात और आंधी के चलते कट लगा और सुबह छह बजे तक बिजली बहाल हो पाई। यह तो शहर की अधिकतर कॉलोनियों का हाल था। अनेक कॉलोनियां ऐसी भी रही जहां 10 बजे गुल हुई बिजली सुबह आठ बजे तक भी बहाल नहीं हो पाई थी। इनमें एमसी कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी, शांति नगर, कोंट रोड का क्षेत्र शामिल रहा।
विज्ञापन


ओवरलोड बनी समस्या
सांगवान गांव के पावर हाउस में पिछले दिनों अंधड़ से चार-पांच बिजली के बड़े टावर गिर गए। अब बापोड़ा पावर हाउस से ही सप्लाई की जा रही है। इस कारण अब बिजलीघर ओवरलोड चल रहे है। ऐसे में कभी बीटीएम 132केवीए की बिजली काटनी पड़ रही है तो कभी हालुवास बिजलीघर की। फीडरों को बार-बार थोड़े-थोड़ अंतराल पर बंद कर ठंड़ा करना पड़ रहा है। बिजली के बार-बार के कटों के फ्यूज उड़ रहे है, जंपर उड़ रहे है और तारे टूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed