{"_id":"69b45252ef8824e62c04024a","slug":"election-of-punjab-and-haryana-bar-council-on-18th-training-of-polling-parties-on-16th-march-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-148048-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल का चुनाव 18 को, 16 मार्च को पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल का चुनाव 18 को, 16 मार्च को पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग
Fri, 13 Mar 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के 18 मार्च को होने वाले चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में वीसी रूम में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि बार काउंसिल का चुनाव 18 मार्च को निर्धारित है और मतदान सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए 16 मार्च को पोलिंग पार्टियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 17 मार्च को ट्रेजरी के सामने सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री दी जाएगी और उन्हें निर्धारित स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा, ताकि 18 मार्च को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाई जा सके।
उन्होंने बताया कि भिवानी में 2112 मतदाता हैं जबकि लोहारू में 160 और तोशाम में 89 मतदाता हैं। मतदान के लिए जिले में भिवानी में तीन पोलिंग बूथ तथा तोशाम और लोहारू में एक-एक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सिवानी बार के मतदाता हिसार में मतदान करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मतदान के बाद बैलेट बॉक्स भिवानी लाए जाएंगे और उसी दिन चंडीगढ़ भेज दिए जाएंगे। दूसरी ओर हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी ए श्रीनिवासन ने वीसी के माध्यम से बार काउंसिल चुनाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने उन्हें बताया कि मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से करवाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी गुलजार मलिक, एसडीएम तोशाम प्रदीप अहलावत, डीएसपी अनूप कुमार, तहसीलदार जयबीर सिंह सहित चुनाव कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।