फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Elderly woman's gold earrings were taken out by coaxing her

Bhiwani News: बहला फुसलाकर बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बाली निकाली

Sun, 19 Oct 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 19 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman's gold earrings were taken out by coaxing her
पुराना बस स्टैंड से बहला फुसलाकर महिला कैलाशो को ले जाते चोर।
भिवानी। शहर की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट के पीछे रविवार को दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बहला फुसलाकर कानों से सोने की बाली निकाल ली गई। बाली की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले की सूचना महिला के बेटे ने डायल 112 को दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव देवराला निवासी गुलशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी और मां कैलाशो देवी के साथ शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित निजी अस्पताल में आंखों की जांच करवाने आए थे। जांच के बाद सुबह करीब 10:30 बजे उनकी मां अस्पताल के मुख्य गेट पर उनका इंतजार कर रही थी। गुलशन अपनी पत्नी के साथ अल्ट्रासाउंड केंद्र गए हुए थे। वापसी पर मां के न मिलने पर उन्होंने अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और आसपास पूछताछ की लेकिन मां का पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज में देखा कि एक अज्ञात महिला (45), एक लड़की (15) और एक लड़का (25) वर्ष, बुजुर्ग महिला के दोनों तरफ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। थोड़ी दूरी पर अन्य कैमरे में तीनों को महिला को लेकर जाते देखा गया।
विज्ञापन

इसके बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट के पीछे शनि देव मंदिर के पास उन्होंने महिला के कानों से सोने की बाली निकाल ली। जब कैलाशो ने बाली मांगी तो आरोपियों ने उसे रूमाल में पांच रुपये दबाकर गांठ लगाकर दे दिया और फरार हो गए। थाना सिविल लाइन के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed