फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Elderly woman dies after being hit by a private bus, accident happened near Lohani villageElderly woman dies after being hit by a private bus, accident happened near Lohani village

Bhiwani News: निजी बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, लोहानी गांव के पास हुआ हादसा

Tue, 01 Jul 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by a private bus, accident happened near Lohani villageElderly woman dies after being hit by a private bus, accident happened near Lohani village
भिवानी। लहलहाना से भिवानी आ रही एक निजी बस की टक्कर से सोमवार सुबह गांव लोहानी के पास एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से भाग गया। जूईकलां पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लोहानी निवासी भूप सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सोमवार सुबह लगभग 6 बजे वह अपनी 80 वर्षीय माता मेवा देवी के साथ लोहानी से लहलहाना की ओर टहलने गए थे। लौटते समय जब वे गांव के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो मेवा देवी उससे कुछ कदम पीछे चल रही थीं। उसी समय लहलहाना की ओर से आ रही एक निजी बस ने सड़क से नीचे टायर उतारते हुए मेवा देवी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

भूप सिंह ने बताया कि बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी माता कई पलटी खाकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और भूप सिंह की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed