फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Eight month pregnant woman in Bhiwani experienced chest pain, Death on reaching hospital

Bhiwani: आठ माह की गर्भवती महिला की छाती में उठा दर्द; अस्पताल पहुंचने पर मौत, मृतक की एक ढाई साल की बेटी है

Tue, 02 Jan 2024 12:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Jan 2024 12:23 PM IST
सार

भिवानी से महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों की मानें उनका कहना है कि महिला को पहले छाती में दर्द हुआ था। जिसके बाद उस अस्पतास में भर्ती करवाया को वहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Eight month pregnant woman in Bhiwani experienced chest pain, Death on reaching hospital
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के सिटी स्टेशन क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय आठ माह की गर्भवती महिला की मंगलवार अल सुबह संदिग्ध मौत हो गई। महिला को अचानक छाती में दर्द उठा था, जिसके बाद परिजन उसे जींद ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसकी तबियत ज्यादा खराब हुई तो उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


मूल रूप से जींद के बराड खेड़ा निवासी 25 वर्षीय स्मृति की करीब पांच साल पहले मुंढाल निवासी राजपाल के साथ शादी हुई थी। उसकी एक ढाई साल की बेटी है। स्मृति आठ माह की गर्भवती थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले भी स्मृति को अचानक छाती में दर्द महसूस हुआ था। उसे अस्पताल से दवा दिला दी थी और कुछ आराम भी हुआ था। मंगलवार रात को फिर से उसकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिजन उसे मंगलवार सुबह जींद में इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान उसकी ज्यादा हालत बिगड़ने लगी तो उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान ही सुबह साढ़े चार बजे स्मृति ने दम तोड़ दिया। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी ने मृतका के पति और परिजनों के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। वहीं पुलिस के जांच अधिकारी दलबीर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed