फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Eight lakh looted in goldsmith's shop, two shot

सुनार की दुकान में आठ लाख की लूट, दो को गोली मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh looted in goldsmith's shop, two shot
वारदात के बाद दुकान के बाहर जमा भीड़। संवाद - फोटो : Bhiwani
तोशाम। कस्बे के मुख्य चौक में रविवार देर शाम चार बदमाशों ने एक सुनार की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लगभग आठ लाख रुपये के गहने लूट ले गए। वहीं बचाव करने आए एक दुकानदार को गोली मार दी। फायरिंग की चपेट में एक प्रवासी मजदूर भी आ गया। उसे छर्रे लगे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

रविवार देर शाम करीब पौने सात बजे एक कार में सवार होकर चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाश मेन चौक में स्थित तोशाम निवासी नरेश की गुरुजी ज्वैलर्स की दुकान में घुस गए। वहां उन्होंने पिस्तौल के बल पर सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। हंगामा होता देख पड़ोसी दुकानदार सुनील भी बीच-बचाव करने दुकान में पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। उसे दो गोलियां लगीं। वहीं दुकान के पास से गुजर रहे एक प्रवासी मजदूर राजकुमार को भी छर्रे लगे हैं। सुनील को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं राजकुमार को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। भीड़ में मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाशों ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौके से केवल चार खोल ही बरामद हुए हैं। मगर इस वारदात ने लोगों में भय का माहौल पैदा किया है। प्रवासी मजदूर राजकुमार ने बताया कि वह तो शाम को खाना बनाने के लिए सब्जी लेने बाजार में गया था। उसे तो इल्म भी नहीं था कि वहां गोलियां चल जाएंगी। अस्पताल में उपचार के दौरान भी उस पर दहशत साफ नजर आ रही थी।
विज्ञापन

नहीं चलते दुकान के सीसीटीवी
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दुकान के सीसीटीवी खंगालने चाहे तो पता चला कि दुकान में लगाए गए कैमरे चल ही नहीं रहे थे। अब पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी प्रमोद पर भी चलाई दो गोलियां, बाल-बाल बचे
पड़ोस में किरयाने की दुकान चलाने वाले प्रमोद ने बताया कि हंगामा होता देख वह भी बीच-बचाव करने गया था। इसी दौरान एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। हड़बड़ाहट में वह नीचे गिर गया। गिरने के बाद भी बदमाश ने उस पर एक और गोली चला दी। हालांकि उसे गोली तो नहीं लगी मगर कुछ छर्रे लगे।

पुलिस मौके पर पंहुच गई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई। गोली और छर्रा लगने से दो व्यक्ति घायल हैं। मौके से एक देसी पिस्तौल व चार खोल बरामद हुए हैं। दुकान मालिक की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस छानबीन कर रही है।
- जयसिंह यादव, प्रभारी, तोशाम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed