फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Effect of corona, number of surgeries reduced in civil hospital

कोरोना का असर, नागरिक अस्पताल में कम हुई सर्जरी की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Effect of corona, number of surgeries reduced in civil hospital
भिवानी। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की वजह से इन दिनों नागरिक अस्पताल में ऑपेरशन की संख्या काफी कम हो गई है। पहले रोजाना 25 से 30 सर्जरी की जाती थी, वही अब मुश्किल से 12 से 15 सर्जरी ही हो पाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस हैं। इन दिनों जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ रहा है, इस बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भी जिले में दस्तक दे दी है। इसकी वजह से अस्पताल में ऑपरेशनों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

हालांकि सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑपरेशन बंद या कम करने के निर्देश जारी नहीं हुए हैं। कोरोना की वजह से लोगों में भी खौफ हो गया है, जिसकी वजह से वे अस्पताल की ओर रुख करने से कतरा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की मानेें तो लोगों को अधिक गंभीर रोग होने पर ही अस्पताल पहुंचाना चाहिए, ताकि वे भीड़-भाड़ से दूर रहें।
विज्ञापन

ऑपरेशन के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य
अस्पताल में ऑपरेशन करवाने से पहले स्वास्थ्य की जांच के साथ ही कोरोना की जांच करवानी जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक मरीज का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य है, इसके लिए ओपीडी सहित फ्लू कॉर्नर में कोरोना जांच की सुविधा है। नागरिक अस्पताल मेें कोरोना टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। साथ ही ऑपरेशन के दौरान मरीज की एडमिट फाइल में रिपोर्ट का प्रिंट आउट होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल होने वाले ऑपरेशनों की संख्या
ऑपरेशन फिलहाल संख्या एक माह पहले
सामान्य सर्जरी तीन पांच से छह
नेत्र सर्जरी एक या दो पांच से छह
हड्डी रोग तीन से चार चार से पांच
गायनी ऑपरेशन तीन से चार पांच से छह
अन्य ऑपरेशन दो से तीन पांच से सात
वर्जन:
इन दिनों कोरोना संक्रमण की वजह से ऑपरेशन की संख्या में कम हुई है। पहले सामान्य सर्जरी के पांच से छह ऑपरेशन रोजाना होते थे, तो इन दिनों कभी दो तो कभी तीन ऑपरेशन ही हो रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है।
- डॉ. कृष्ण कुमार, सीनियर सर्जन, नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed