{"_id":"66452e852944b47b3803db24","slug":"education-officers-association-handed-over-the-board-chairman-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-117444-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बोर्ड अध्यक्ष को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बोर्ड अध्यक्ष को सौंपा
Thu, 16 May 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव को ज्ञापन सौंपते हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएश
भिवानी। हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी यादव से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई राज्य उप प्रधान भगत सिंह कोठारी ने की।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से अध्यक्ष को कहा कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब विद्यार्थियों की सर्टिफिकेट से संबंधित त्रुटि फीस, नौवीं तथा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के अंक अपलोड करने में देरी पर जुर्माना फीस तथा 11वीं से 12वीं कक्षा में विषय बदलने की फीस, एनरोलमेंट से संबंधित त्रुटि फीस, बोर्ड फॉर्म की त्रुटि सुधारने इत्यादि में लगने वाली जुर्माना, फीस लेना बंद किया जाए ताकि गरीब बच्चों पर अतिरिक्त भार न पड़े।
प्रतिनिधिमंडल ने पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा चालू करने और उनकी रिजल्ट की जिम्मेदारी स्कूल अध्यापकों की लगाने की मांग की। इससे शिक्षा का बुनियादी ढांचा मजबूत हो सके। इसके अलावा एफएलएन की ट्रेनिंग को मजबूती और धरातल पर निरीक्षण करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। चार साल के बच्चे का पहली कक्षा में दाखिला करवाने और बाल वाटिका को मजबूती से संचालन करने की मांग की। बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव ने प्रतिनिधिमंडल की अधिकतर मांगे मानते हुए विश्वास दिलाया कि अन्य मांगों पर हरियाणा सरकार से बातचीत करके हल करने की हर संभव कोशिश की जाएगी।