फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Education Board sought report of examination centres for annual examinations

Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए मांगी परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Education Board sought report of examination centres for annual examinations
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड का मुख्य द्वार।
भिवानी। वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे दसवीं और बारहवीं कक्षा के सभी प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से बोर्ड को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


बोर्ड ने यह कदम परीक्षा केंद्रों में आने वाली असुविधाओं और नकल रहित परीक्षाओं के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्र ऐसे स्थानों पर होने चाहिए जहां गाड़ियां आसानी से पहुंच सकें और आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिन विद्यालयों तक पहुंच संकरी है या परिवहन की सुविधा नहीं है उनकी रिपोर्ट भी बोर्ड को भेजना अनिवार्य है। बोर्ड ने यह भी कहा कि समय पर रिपोर्ट न आने की स्थिति में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में कठिनाई आएगी जिसकी जिम्मेदारी संबंधित जिले के अधिकारियों की होगी। प्रदेश में 300 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन




परीक्षा केंद्रों के लिए जारी की ये गाइडलाइन

बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के चयन और संचालन के लिए गाइडलाइन भी जारी की हैं। यदि कोई विद्यालय परीक्षा केंद्र के लिए उपयुक्त न हो तो जिला मुख्यालय या उसके पांच किलोमीटर की दूरी में स्थित राजकीय या मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यालयों के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक से भवन निरीक्षण प्रपत्र भरवाकर रिपोर्ट संलग्न करनी होगी। सभी केंद्रों तक आसान पहुंच, पर्याप्त कक्ष, बिजली-पानी, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर परीक्षा केंद्रों की स्थिति की रिपोर्ट बोर्ड को उपलब्ध करवाना अनिवार्य है। -डॉ. पवन कुमार, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed