फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Education Board employees' demands accepted, agitation postponed after assurance from administration

Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों की मांगें मानीं, प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Education Board employees' demands accepted, agitation postponed after assurance from administration
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड  परिसर में आयोजित बैठक को संबो​धित करते वक्ता।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों और बोर्ड प्रशासन के बीच पिछले कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध मंगलवार को समाप्त हो गया। बोर्ड सचिव से मिले ठोस आश्वासन के बाद कर्मचारी संगठन ने अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। यह जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ) की ओर से स्थानीय शिक्षा बोर्ड परिसर में आयोजित द्वार सभा के दौरान कर्मचारियों को दी गई।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान सत्यवीर स्वामी ने बताया कि बोर्ड प्रशासन और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई बातचीत में कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग को स्वीकार करते हुए बोर्ड सचिव ने आश्वासन दिया है कि उत्तरपुस्तिकाओं के मुद्रण का कार्य पूर्व की भांति प्रकाशन शाखा के माध्यम से ही कराया जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 से संबंधित कर्मचारियों की जायज मांगों को भी स्वीकार करने का भरोसा बोर्ड प्रशासन की ओर से दिया गया है। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को भी प्रशासन ने वापस लेने और निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सभा का संचालन करते हुए महासचिव सोमवीर पूनिया ने कहा कि यदि भविष्य में प्रशासन अपने आश्वासनों से पीछे हटता है तो कर्मचारी संगठन दोबारा बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान देवेंद्र श्योराण, जोगेंद्र, अशोक लांबा, अशोक पिलानिया, भारतदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed