फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Education Board Chairman welcomed

Bhiwani News: प्राइवेट स्कूल संघ प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन का किया स्वागत

Sun, 23 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 23 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Education Board Chairman welcomed
शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा का स्वागत करता प्राइवेट स्कूल संघ का प्रत
भिवानी। प्राइवेट स्कूल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संघ प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू के नेतृत्व में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा का स्वागत किया। संघ प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड कार्यालय पर नवनियुक्त चेयरमैन को फूलों के बुके भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संघ प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि डॉ. पवन कुमार शर्मा पहले बोर्ड के ज्वाइंट सेक्रेटरी भी रहे हैं। वे बहुत ही ईमानदार, काम के प्रति लग्नशील, अनुभवी व स्पष्टवादिता के धनी हैं। नवनियुक्त चेयरमैन शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू के साथ पैटर्न तेलूराम रामायणवाला, प्रदेश सचिव प्रदीप पूनिया, पूर्व महासचिव राजकुमार पाली मौजूद थे।
विज्ञापन


एनएसएस शिविर में स्वयंसेविकाओं ने निकाली प्रभात फेरी

बवानीखेड़ा। राजकीय महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन भी जारी रहा। कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रभात फेरी, योगा एवं व्यायाम व सफाई के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने पुर गांव की जाखड़ चौपाल, यादव चौपाल एवं जांगड़ा चौपाल में सफाई अभियान चलाया। इसी दौरान स्वयं सेविकाओं ने जागरूक रैली निकाली और गांव के लोगों को संदेश दिया कि आप लोगों को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए ताकि मलेरिया डेंगू की भयंकर बीमारियों से बचा जा सके। जागरूक अभियान के दौरान सुमन के साथ डॉ. नीना कुमारी एवं सोनम भी साथ रहे। सायंकालीन सत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं उनका निवारण पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रवीण, डॉ. रमन, निशा, डॉ. सुमित, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed