{"_id":"65aeebf3989e3c579d093194","slug":"echoing-laughter-of-three-children-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-12219-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन तीन बच्चों की गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन तीन बच्चों की गूंजी किलकारी
Tue, 23 Jan 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सोमवार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन शहर के नागरिक अस्पताल में तीन बच्चों की किलकारी गूंजी। इसमें रात के 1 बजकर 8 मिनट पर लड़का, सुबह के 6 बजकर 12 मिनट पर लड़का, सुबह के 10 बजकर लड़का व 21 जनवरी को 9 बजकर 45 मिनट पर एक लड़की पैदा हुई। परिवार वालों ने बताया के हमें बड़ी खुशी है जो इस शुभ दिन के अवसर में उनके घर राम लला आए हैं। बच्चों के पैदा होने पर अभिभावक भी उनका नाम राम के नाम से ही शुरू होने वाले पहले अक्षर पर रखने की सोच रहे हैं।
शुभ मुहूर्त में 55 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
सोमवार को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि वैवाहिक जीवन की भी शुरुआत का शुभ दिन कई लोगों का साक्षी बना। इस दिन करीब 55 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। दुल्हन को लाने के लिए शहर में फूल विक्रेताओं के यहां भी काफी गाड़ियों की सजावट कराई गई। इस मुहूर्त पर शादी का ये खास मौका इसलिए भी यादगार बन गया कि इसी दिन अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शादी समारोह में लोगों ने विवाह की खुशियों के साथ श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर भी खूब आतिशबाजी की।