फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   E-rickshaw drivers demonstrated at MLA's residence, protested against challan

Bhiwani News: ई-रिक्शा चालकों ने विधायक आवास पर किया प्रदर्शन, चालान का किया विरोध

Thu, 26 Dec 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Dec 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers demonstrated at MLA's residence, protested against challan
विधायक घनश्याम सर्राफ के निवास स्थान पर नारेबाजी करते ई रिक्शा चालक। 
भिवानी। ई-रिक्शा के आरटीओ द्वारा चालान काटे जाने के विरोध में बुधवार को चालकों ने विधायक आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ई-रिक्शा चालकों ने चालान काटे जाने का विरोध जताया। वहीं सरकार का बकाया टैक्स माफ कराए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

ई-रिक्शा, थ्री व्हीलर एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रधान रामनिवास शर्मा ने बताया कि आरटीओ डीएसपी मनोज कुमार की ओर से कुछ दिन से ई-रिक्शा चालकों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। डीएसपी मनोज कुमार की ओर से ई-रिक्शा चालकों के 6 हजार, 10 हजार और 14 हजार रुपये तक के चालान किए गए हैं। अब तक 172 ई-रिक्शाओं के चालान किए जा चुके हैं। इससे चालकों में भारी रोष है। इस मामले को लेकर पहले भी वे विधायक को मांग पत्र सौंप चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद ई-रिक्शा चालकों को कोई राहत नहीं है।
विज्ञापन

रामनिवास शर्मा ने कहा कि अगर ई-रिक्शा के चालान बंद नहीं हुए तो सभी 4 हजार ई-रिक्शा को बंद करके रोडवेज की वर्कशॉप में खड़ी कर देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गुहार लगाई कि ई-रिक्शा चालक को परेशान न किया जाए और उनके टैक्स में छूट की जाए। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। संवाद

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed