फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Duty magistrates appointed to maintain law and order

Bhiwani News: दीपावली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Tue, 29 Oct 2024 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Oct 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Duty magistrates appointed to maintain law and order
भिवानी। जिलाधीश महावीर कौशिक ने कहा कि 31 अक्तूबर को दीपावली का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। पर्व के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए 30 और 31 अक्तूबर को जिला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधीश महावीर कौशिक ने कहा है कि पर्व के दौरान बाजारों में बहुत ज्यादा भीड़ एकत्रित होने की संभावना है, जिस कारण शरारती असामाजिक तत्वों द्वारा इसका फायदा उठाकर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित किया जा सकता है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट अपने-अपने उपमंडल व अतिरिक्त उपायुक्त जिला के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। इस दौरान संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट समस्त कार्यवाही नियमानुसार करें तथा वह यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी न्यायालय के आदेशों की उल्लंघन न हो।
विज्ञापन


जिलाधीश ने भिवानी के लिए सोमबीर कादयान भिवानी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, तोशाम के लिए विनोद सांगवान तोशाम के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, लोहारू के लिए शेखर नरवाल लोहारू के उप तहसीलदार, सिवानी के लिए अमित तक्षक सिवानी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बवानीखेड़ा के लिए भजन लाल बवानीखेड़ा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और बहल क्षेत्र के लिए कृष्ण कुमार बहल के उप तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भी अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मनाया दीप उत्सव

भिवानी। रामनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दीप उत्सव मनाया गया। पूरे स्कूल को रंगोलियों से सुसज्जित किया गया। स्कूल में रामलीला का मंचन किया गया। इस मौके पर बच्चों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल प्राचार्य सुमन देवी ने पीटीएम में पहुंचे बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए एक दिया स्कूल के नाम कार्यक्रम साझा किया। बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य कौशल्या देवी, विनोद कुमार, सुमेर सिंह, मुनेश कुमारी सहित अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed