फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Duty Magistrate appointed for Army recruitment from 4 to 14 November

Bhiwani News: सेना भर्ती के लिए 4 से 14 नवंबर तक नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Wed, 30 Oct 2024 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Oct 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Duty Magistrate appointed for Army recruitment from 4 to 14 November
भिवानी। जिलाधीश महावीर कौशिक के आदेशानुसार उपमंडलाधीश महेश कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 17 के तहत सेना भर्ती के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उपमंडलाधीश महेश कुमार ने कहा कि भीम स्टेडियम में चार से 14 नवम्बर तक अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली होगी। इसके लिए प्रत्येक दिन एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया गया है। सेना भर्ती कार्य के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार नवंबर को उपमंडल अभियंता सुनील कुमार को, पांच को उपमंडल अभियंता सतीश चंद्र को, छह को उपमंडल अधिकारी प्रवीण सहरावत को, सात को उपमंडल अधिकारी रिपुदमन सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

आठ नवंबर को मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी मुकेश कुमार यादव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नौ नवंबर को उपमंडल अधिकारी अजय सिंह को, 10 को उपमंडल अभियंता अनिल कुमार को, 11 को टेक्निकल एडवाइजर संजय मेचू को, 12 को जिला उद्यान अधिकारी डॉ. देवीलाल को, 13 को नगरपालिका सचिव सिकंदर सांगवान को और 14 नवंबर को जिला मत्स्य अधिकारी सिकंदर सिंह सांगवान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उपमंडलाधीश ने अपने आदेश में कहा है कि नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी है कि वे किसी भी अधिनियम नियम और न्यायालय के आदेश का उल्लंघन न हो और आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed