{"_id":"941a5e58d7a6d3fc262050d11ba14231","slug":"during-the-chaos-the-race-certificate-of-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच बने जाति-निवास के प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच बने जाति-निवास के प्रमाण पत्र
भिवानी
Updated Sat, 21 Jun 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली रानी ने शुक्रवार को भी खूब रंग दिखाया। तकनीकी फाल्ट से ई-दिशा केंद्र की बिजली गुल होने से हंगामा खड़ा हो गया। कई दिनों से चक्कर लगा रहे अभ्यर्थियों ने दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए हंगामा मचाया। शोर-गुल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में ई-दिशा केन्द्र में कामकाज शुरू हो पाया।
कॉलेजों में चल रही एडमिशन प्रक्रिया के लिए छात्र-छात्राओं को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ रही है। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्टूडेंट्स कई दिनों से ई-दिशा केन्द्र का चक्कर लगा रहे हैं। बिजली संकट के कारण उन्हें कई दिनों से निराश लौटना पड़ रहा था। गुरुवार को पूरे दिन बिजली गुल रहने से घंटों इंतजार के बाद युवा लौट गए थे।
जल्द आवेदन के लिए शुक्रवार को वह सुबह ही ई-दिशा केन्द्र पहुंच गए। कागजी औपचारिकताएं पूरी कर वह काउंटर पर पहुंचे तो बत्ती गुल हो गई। इससे कामकाज प्रभावित होने लगा। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से बेहाल अभ्यर्थियों ने शोर-गुल मचाना शुरू कर दिया। दूसरे दिन भी खाली हाथ लौटने की चिंता से उनमें आक्रोश बढ़ रहा था। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस कर्मियों ने समझाकर शांत कराया। बाद में काउंटर पर लंबी कतार लगवाकर प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
लंबी कतारों में होती रही धक्का-मुक्की
कई दिनों से जारी बिजली संकट का असर रहा कि सामान्य दिनों की अपेक्षा ई-दिशा केन्द्र में शुक्रवार को भीड़ कई गुना रही। महिला-पुरुष के अलग-अलग काउंटर बनाकर जाति-निवास के फार्म लिए जा रहे थे। दोनों ही काउंटरों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी रही। कतारों में धक्का-मुक्की से बार-बार नोंकझोंक की स्थिति बन रही थी। जिसे शांत कराने में पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
केन्द्र की परेशानी, अभ्यर्थियों की जुबानी
पिछले तीन दिनों से लगातार आ रहा हूं। पहले बिजली न होने के कारण लौटना पड़ा। आज सुबह आए तो भी लंबी कतार में खड़ा होना पड़ा है। गर्मी में हाल बुरा है। -विक्की, मुंढाल।
एडमिशन के लिए डोमेसाइल और कास्ट सर्टिफिकेट बनवाना है। किसी भी हाल में 30 जून से पहले प्रमाण पत्र मिलना चाहिए। रोज-रोज यह फजीहत होगी तो समय से प्रमाण पत्र कैसे बनेगा।
-दीपक, एजुकेशन बोर्ड।
दो दिन से चक्कर काट रहा हूं। कभी बिजली गुल होती है तो कभी कोई और परेशानी आ जाती है। सप्ताह में 5 दिन केन्द्र खुलता है, इसमें भी दोपहर बाद काउंटर बंद हो जाता है।
-कुलदीप, बैंक कॉलोनी।
डोमेसाइल बनवाने आया हूं। इसमें कम से कम एक सप्ताह लगने हैं। समय से आवेदन नहीं हुआ तो प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा और फिर एडमिशन के लिए भी आवेदन से वंचित हो सकते हैं।
-मनीष, केएम मंदिर।
फ्यूज उड़ने से बंद हुई थी बिजली
बिजली निगम के जेई वीरेंद्र के मुताबिक लघु सचिवालय के पीछे खंभे पर फ्यूज उड़ने से दोपहर 11 बजे आपूर्ति बंद हुई थी। कुछ मिनटों में ही फ्यूज जोड़कर आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। अधिकतम 5-10 मिनट तक ही बिजली बंद रही। इसके बाद पूरे दिन आपूर्ति सामान्य रूप से जारी थी।