फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Duhan Khap gave a day's strike in support of the players

Bhiwani News: दुहन खाप ने खिलाड़ियों के समर्थन में दिया एक दिन का धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Duhan Khap gave a day's strike in support of the players
तोशाम में खिलाड़ियों के समर्थन में धरना देते दूहन खाप के पदाधिकारी।
तोशाम (भिवानी)। दुहन खाप ने दिल्ली में धरना दे रहे खिलाड़ियोंं के समर्थन में एक दिन का धरना दिया। खाप के प्रदेश प्रधान सतपाल दुहन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक तिकोना पार्क में खिलाड़ियों के पक्ष में अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

सतपाल दुहन ने कहा कि विभिन्न खेल फेडरेशन में राजनीतिक हस्तियों को पदाधिकारी बनाया जाता है, जो गलत है। खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी खिलाड़ियों को ही बनाया जाना चाहिए, क्योंकि खिलाड़ी ही खिलाड़ी के बारे में ज्यादा जानता है। उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पहलवानों के समर्थन में हरियाणा व अन्य राज्यों की तमाम खाप और अन्य संगठन उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

प्रदेश की बेटियों और बेटों ने जिला, प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है, जो सभी खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र से आती हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोग महिला खिलाड़ियों को घर से बाहर भेजना बंद कर देंगे। इन प्रतिभाओं के साथ ऐसी ओछी हरकतें होना इनके सम्मान पर आघात है। इस मौके पर प्रधान कमल सिंह, बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यवान श्योराण, बिजेंद्र सागवान, अमित नयागांव, हवासिंह पहलवान, राजेश सरल, मास्टर बस्तीराम, कर्णसिंह जैंनावास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed