{"_id":"6894fc3dd8cc343f0c016133","slug":"due-to-waterlogging-even-performing-last-rites-became-difficult-digvijay-bhiwani-news-c-21-hsr1033-683510-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव के कारण अंतिम संस्कार करना तक हुआ मुश्किल : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव के कारण अंतिम संस्कार करना तक हुआ मुश्किल : दिग्विजय
Fri, 08 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेश में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधि विधायक, मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में जलभराव से ग्रस्त लोगों की सुध तक नहीं ले रहे।
भिवानी के मंढाणा गांव में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के समय रास्ता तक ना मिलने से खफा दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए भी रास्ते न मिले तो जलभराव का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा की बवानीखेड़ा के मंढाना, मुंढाल, तालू, धनाना, जताई, बडेसरा, पूर, कुंगड़ के हालात बद से बदतर है। भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह तक अपने गांव से जलभराव का पानी नहीं निकलवा पा रहे हैं। चौटाला ने मुख्यमंत्री से जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए मांग की है ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।