{"_id":"6410b2aa382b9d64d806c666","slug":"due-to-the-sports-policy-players-are-bringing-maximum-medals-at-the-world-level-agriculture-minister-bhiwani-news-c-21-1-79769-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल नीति की बदौलत खिलाड़ी विश्वस्तर पर ला रहे हैं सर्वाधिक मेडल : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल नीति की बदौलत खिलाड़ी विश्वस्तर पर ला रहे हैं सर्वाधिक मेडल : कृषि मंत्री
Tue, 14 Mar 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते कृषि मंत्री जेपी दलाल।
तोशाम। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति के फलस्वरूप ही प्रदेश के खिलाड़ी सर्वाधिक पदक जीत कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति व आधुनिक खेल सुविधाओं की बदौलत यहां के खिलाड़ी हरियाणा का नाम विश्वपटल पर चमका रहे हैं।
कृषि मंत्री ने इससे पहले गांव दुल्हेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में गोशाला को 11 लाख रुपये व पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में जिक्र किया उस युवा स्वच्छता जन सेवा समिति को पांच लाख की राशि देने की घोषणा की। कृषि एवं पशुपालन मंत्री दलाल खिलाड़ी मुन्नी कालीरामण द्वारा नेपाल में आयोजित 16 वीं एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर गांव संडवा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कृषि मंत्री ने गोल्ड मेडल विजेता मुन्नी देवी को सम्मान स्वरूप दो लाख राशि व युवा क्लब को भी दो लाख की राशि और गांव में जिम व ई-लाइब्रेरी बनवाए जाने की घोषणा की। गांव संडवा में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचने पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ी मुन्नी देवी को कालीरामण खाप, सामाजिक कुप्रथा निषेध अभियान कमेटी तथा ग्राम पंचायत संडवा सहित विभिन्न गणमान्य नागरिकों द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम में इस मौके पर गोल्ड मेडलिस्ट मुन्नी कालीरामण, जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक, पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, खाप के राष्ट्रीय प्रधान महासिंह कालीरामण, मन्नी देवी के पिता मांगेराम व माता ओमपति, सामाजिक कुप्रथा निषेध अभियान कमेटी के चेयरमैन जयवीर मूंड, खेल विभाग के उप-निदेशक मोनू घनघस, कोच नीटू, कोच नीरज, कोच रमेश, क्रेशर एसोसिएशन प्रधान कृष्ण मलिक को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। संवाद