फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to the greed for money, unemployed youth became liquor smugglers, instead of bottles they were delivering illegal liquor in fruit-like packing and paint cans.

Bhiwani News: पैसे के लालच में बेरोजगार युवा बन गए शराब तस्कर, बोतल की जगह फ्रूटी जैसी पैकिंग व पेंट के डिब्बे में डिलीवर कर रहे थे अवैध शराब

Sat, 19 Oct 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 19 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Due to the greed for money, unemployed youth became liquor smugglers, instead of bottles they were delivering illegal liquor in fruit-like packing and paint cans.
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस। 
भिवानी। दो बेरोजगार युवा पैसे के लालच में अवैध शराब तस्करी के जाल में फंस गए। शहर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ऑर्डर पर शराब की कोरियर से डिलीवरी करते दो युवकों को कार व लाखों कीमत की शराब सहित काबू किया है। हरियाणा के युवक राजस्थान से शराब लाकर बोतल की जगह फ्रूटी जैसी पैकिंग व पेंट के डिब्बे में बिहार में ऑनलाइन डिलीवर कर रहे हैं। भिवानी सिटी थाना पुलिस ने ऐसे ही गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों युवकों ने कोई काम धंधा करने या नौकरी की तैयारी के बजाय रातों रात लाखों कमाकर अमीर बनने के चक्कर में अवैध शराब की तस्करी का धंधा शुरू किया। इन्होंने राजस्थान से अंग्रेजी शराब लाकर उसे प्रतिबंधित राज्य बिहार में ऑनलाइन ऑर्डर पर सप्लाई करना शुरू किया। यही नहीं, ये शराब को हरियाणा से बिहार कोरियर से भेजते थे। वो भी ऐसा पैकिंग करते कि जांच के बाद भी आसानी से पकड़ में ना आए।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि ये युवक प्लास्टिक की बाल्टी, पेंट के डिब्बों व फ्रूटी जैसी पैकिंग कर शराब को कोरियर करते थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनाज मंडी चौकी के पास एक होंडा एमेज कार की तलाशी ली। इसमें ढोहकी गांव निवासी हरित व मित्ताथल गांव निवासी हरदीप मिले। कार से कुछ पेंट के डिब्बे व प्लास्टिक बाल्टी मिली, जिनमें 729 फ्रूटी जैसी पैकिंग व 786 पव्वे मिले। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 386 बोतल व 3 पल्ले बने। जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि ये शराब ये दो से ढाई गुणा कीमत पर बिहार में बेचते थे। जांच में पता चला कि ये युवक 8-10 की टोली में काम करते हैं इससे पहले 5-6 बार कोरियर से ऐसे ही लाखों कीमत की शराब डिलीवर कर चुके हैं। ऐसे में अब पुलिस इन तस्करों के बाकी साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed