{"_id":"682f7bb3f41e67b7080ed5da","slug":"due-to-strong-storm-35-electricity-poles-broke-and-4-transformers-fell-down-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134459-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तेज आंधी से बिजली निगम के 35 पोल टूटे, 4 ट्रांसफार्मर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तेज आंधी से बिजली निगम के 35 पोल टूटे, 4 ट्रांसफार्मर गिरे
Fri, 23 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 23 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
तेज आंधी से टूटा बिजली का पोल।
तोशाम/भिवानी। बुधवार शाम आई तेज आंधी ने जहां एक तरह लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं बिजली निगम का भारी नुकसान हुआ। आंधी से न केवल बिजली निगम के पोल टूटे हैं, बल्कि लाइनों के साथ-साथ कई जगह ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिरे हैं। शाम चार बजे तक गांव जैनावास व दुल्हेड़ी गांवों व कई गांवों के ट्यूबवेल एरिया की बिजली सप्लाई बाधित थी।
बुधवार शाम तोशाम व आसपास के क्षेत्र में आंधी आई थी। इससे लोगों के छप्पर तक उड़ गए थे। वहीं आंधी से बिजली निगम को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। बिजली निगम के कर्मचारियों का कहना है कि आंधी से तोशाम व आसपास के गांवों में 35 पोल टूट गए हैं। इसके अलावा चार ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गए हैं। फिलहाल बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर और लाइन को ठीक कर बिजली सप्लाई शुरू करने में लगे हैं।
:
ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए बनाया जाएगा एस्टीमेट
सभी एरिया इंचार्ज को टूटे हुए पोल और नीचे गिरे हुए ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए एस्टीमेट बनाने के लिए कहा जा चुका है। जल्द ही एस्टीमेट का कार्य पूरा करके एरिया इंचार्जों को पोल साइटों पर खड़ा करने के आदेश दे दिए हैं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गांव दुल्हेड़ी व जैनावास में सप्लाई बाधित है। कर्मचारी जुटे हुए हैं, दोनों गांवों की सप्लाई भी जल्द सुचारू कर दी जाएगी। अंधड़ से निगम को करीबन दस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
-चेतन, एसडीओ बिजली निगम, तोशाम।