फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to rivalry, uncle was killed by attacking him with a knife in Goalpura.

Bhiwani News: रंजिश के चलते गोलपुरा में कस्सी से हमला कर चाचा की हत्या की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Due to rivalry, uncle was killed by attacking him with a knife in Goalpura.
मृतक सतीश के बारे में जानकारी देता मृतक का भाई राजकुमार।
भिवानी। गांव गोलपुरा में शुक्रवार शाम को रंजिश के चलते भतीजे ने कस्सी से हमला कर चाचा को मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। इसके बाद डायल 112 की टीम गंभीर रूप से घायल को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की वारदात की जानकारी जूई कलां पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


गांव गोलपुरा निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका मकान खेतों में बना हुआ है और वे आठ भाई हैं। उसका छोटा भाई सतीश (35) गांव के पुराने मकान में रहता है। उसने बताया कि उनके परिवार में चचेरे भाई के भतीजे से करीब पांच माह पहले भी विवाद हुआ था। इसकी शिकायत जूईकलां पुलिस थाना में दी गई थी।
विज्ञापन

राजकुमार का आरोप है कि वहां के एसएचओ ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई गई। लेकिन उस समय पुलिस ने मामला दबा दिया। उसका आरोप है कि उस समय पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करती तो आज उसके भाई की हत्या नहीं होती। वहीं सतीश के भाई ने बताया कि शुक्रवार शाम को सतीश घर से बाहर घूमने के लिए निकला था, इसी दौरान उस पर पुरानी रंजिश के चलते भतीजे ने अपने परिवार के 10 से 12 लोगों के साथ मिलकर उस पर कस्सी और कुल्हाड़ी के साथ हमला कर दिया। सतीश के सिर में कस्सी से कई वार किए गए। जिससे वह खून से लथपथ गली में पड़ा मिला। डायल 112 की गाड़ी में ही घायल सतीश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस थाना के एसएचओ बलदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे पर अभी कोई सूचना नहीं आई है। अगर ऐसा कोई मामला सामने आया है तो तत्परता से कार्रवाई की जाएगी।


------



गांव में ही करता था मेहनत मजदूरी, दो बच्चों का था पिता

मृतक सतीश गांव में ही मेहनत मजदूरी करता था। जबकि उसके भाई गांव में खेतीबाड़ी का काम करते थे। सतीश का एक 13 साल का बेटा और करीब 12 साल की एक बेटी है। मृतक के भाई का कहना है कि करीब पांच माह पहले भी सतीश पर हमला किया गया था। इस संंबंध में पुलिस को भी शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed