{"_id":"6148cd668ebc3edcd1731aa6","slug":"due-to-overtaking-of-another-car-the-balance-of-the-car-was-disturbed-the-death-of-the-number-bhiwani-news-hsr6122615177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी कार के ओवरटेक करने के चक्कर में बिगड़ा कार का संतुलन, नंबरदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी कार के ओवरटेक करने के चक्कर में बिगड़ा कार का संतुलन, नंबरदार की मौत
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात 9 बजे गांव हालुवास के समीप कार को ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार में सवार एक नंबरदार की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी। पुलिस ने दूसरी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।
गांव दिनोद निवासी अवतार सिंह मलिक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। गत 19 सितंबर को वह अपनी ब्रेजा कार में गांव के धर्मबीर उर्फ मन्नु नंबरदार के साथ गांव मानकावास गया था। रविवार रात करीब 9 बजे कार से वे दोनों वापस गांव लौट रहे थे। अवतार सिंह ने बताया कि गाड़ी वह चला रहा था और धर्मबीर नंबरदार साइड वाली सीट पर बैठा था। जब वे गांव हालुवास के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक का प्रयास में साइड से टक्कर मार दी। जिसके बाद उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और पलट गई। जबकि दूसरी गाड़ी भी सड़क किनारे गड्ढ़े में जाकर रुक गई। इस सड़क हादसे में उसे व धर्मबीर को काफी चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धर्मबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसे उपचार के बाद दाखिल कर लिया। सड़क हादसे की जानकारी सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी सुमित कुमार ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। घायल अवतार सिंह के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। परिजनों ने बताया कि धर्मबीर नंबरदार चार बच्चों का पिता था। उसकी दो लड़की व दो लड़के हैं।