फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to negligence of officials the situation of Sector-13 is going from bad to worse: Ramkishan Sharma

अधिकारियों की अनदेखी के कारण सेक्टर-13 के हालात बद से बदतर : रामकिशन शर्मा

Thu, 21 Mar 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 21 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence of officials the situation of Sector-13 is going from bad to worse: Ramkishan Sharma
सेक्टर-13 में सीवरेज के बड़े पाईप डालने के लिए खोदा गया गड्ढा।
भिवानी। सेक्टर-13 की बदहाल स्थिति की तरफ ध्यान देने और समस्या के समाधान की मांग को लेकर दि भिवानी रेडीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। इसके अलावा उन्होंने मांगपत्र की प्रति हरियाणा चुनाव आयोग, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री के ओएसडी, एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक व उपायुक्त को भेजी।
विज्ञापन

रामकिशन शर्मा, महासचिव सतबीर कौशिक, कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद व डाॅ. फूल सिंह ने कहा कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण सेक्टर-13 के हालात बद से बदतर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित सेक्टर-13 में मकान नंबर-3534 से आगे तक सीवरेज की लाइन डालने के लिए बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। जो ब दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। शर्मा ने कहा कई बार प्रशासन तथा कष्ट निवारण समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। गत वर्ष 9 नवंबर को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सीवरेज की लाइन के लिए टेंडर लगाया था। लेकिन इस कार्य में लीपापोती बरती जा रही है। इसके कारण यह कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते चार माह से सीवरेज हॉल खुले पड़े हैं। सीवरेज के पाइप ठेकेदार द्वारा लेवल से ऊंचे लगाए जा रहे थे। जिसका सेक्टरवासियों ने काम रुकवा दिया तथा जेई ने भी तीन फुट और खोदने के आदेश भी दिए। इससे पूर्व भी करीब 20 फुट के पाइप ऊंचे डाले गए थे, जिन्हें एक वर्ष बाद नीचा करवाया है, जिस कारण सड़क बंद है और लोगों को आवागमन में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा जमीन से जो खारा पानी निकाला गया था, वो हरी पट्टी में जमा है। इसके चलते पौधे नष्ट होने के अलावा मच्छर पनप रहे हैं तथा बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। समस्याओं को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन स्थिति में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं है। इस कार्य को यथाशीघ्र पूरा करवाया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed