{"_id":"6717d770b32b7b5ad90056a6","slug":"due-to-increase-in-air-pollution-level-aqi-crossed-233-irritation-in-eyes-increased-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124737-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से एक्यूआई पहुंचा 233 के पार, बढ़ी आंखों में जलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से एक्यूआई पहुंचा 233 के पार, बढ़ी आंखों में जलन
Tue, 22 Oct 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीज के आखों की जांच करते डॉ हरजीत सिंह।
भिवानी। हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार घट बढ़ रहा है। ऐसे में मंगलवार को एक्यूआई 233 दर्ज किया गया। वहीं हवा में हल्की धुंध छाने से आंखों में जलन भी बढ़ गई है। इसकी वजह से जिला नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी भी बढ़ गई है।
दरअसल, पराली जलाने का असर भिवानी जिले की आबोहवा पर भी हो रहा है। हालांकि भिवानी में इस सीजन पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी के नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास करीब 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश आंखों में जलन और एलर्जी के मरीज हैं। इस समय मौसम में हल्की धुंध छा रही है, ये धुंध प्रदूषण की वजह से मानी जा रही है। हालांकि अब मीठी ठंड की भी शुरुआत हो चुकी है। इसकी वजह से सुबह और शाम का तापमान भी गिर रहा है।
सोमवार को जिले का एक्यूआई 289 आंका गया था, जबकि मंगलवार को 233 एक्यूआई दर्ज हुआ है। हालांकि पिछले सप्ताह तक 197 एक्यूआई आंका गया था। ऐसे में अब हवा में प्रदूषण का स्तर भी लगातार घट और बढ़ रहा है। जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना ही करीब 200 से अधिक मरीजों का चेकअप किया जा रहा है। इनमें अधिकांश मरीजों को आखों में जलन व एलर्जी की शिकायत है। मरीजों को उपचार के साथ-साथ आंखों की उचित देखभाल की सलाह दी जा रही है। इस समय हल्की धुंध की वजह से भी आंखों में जलन हो रही है। इसलिए स्वच्छ पानी से आंखों को दिन में कई बार धोएं।
- डॉ. हरजीत सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।