{"_id":"6653ba943a418adda301f2e4","slug":"due-to-heat-wave-holiday-till-31st-may-in-all-government-semi-government-and-private-schools-of-the-district-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117901-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हीट वेव के चलते जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में 31 मई तक छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हीट वेव के चलते जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में 31 मई तक छुट्टी
Mon, 27 May 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 27 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हीट वेव के चलते भिवानी उपायुक्त नरेश नरवाल ने 31 मई तक सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में बाल वाटिका से 12वीं तक की कक्षा के विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित की है। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल इसकी अनुपालना करने के निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि पिछले दिनों हरियाणा के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एक पत्र जारी करके हीट वेव पर स्कूलों की छुट्टी के संदर्भ में फैसला लेने का अधिकार सभी डीसी को दिया था। इसी कड़ी में रविवार को भिवानी के डीसी ने बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया है। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ पहले की तरह ही स्कूल में मौजूद रहेगा। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सभी स्कूलों में छुट्टियों के आदेशों की पालना भी सुनिश्चित करेंगे।