फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to change in weather, more patients are coming to OPD of Civil Hospital than before.

Bhiwani News: मौसम में हुए बदलाव से नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आ रहे पहले से ज्यादा मरीज

Sun, 07 Jul 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, more patients are coming to OPD of Civil Hospital than before.
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ. यतिन गुप्ता फिजिशियन।
भिवानी। मौसम में हुए बदलाव से नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उल्टी, दस्त, बुखार, शुगर के मरीजों में इजाफा हुआ है। मौसम बदलने से गले में संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। हर रोज गले की खराश से संबंधित 15 से 20 मरीज पहुंच रहे। अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों ने मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि हर रोज अस्पताल में करीब 1300 के लगभग मरीज आ रहे हैं। इस समय मौसम में ज्यादा उमस बढ़ रही है। इनमें से सबसे ज्यादा मरीज उल्टी ,दस्त, बुखार व गले में खराश के आ रहे है। चिकित्सक भी बारिश के इस मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। गर्मी की इस उमस भरे मौसम में तली हुई चीजें खाने से बचें। बारिश के इस मौसम में अपने आस पास बारिश का पानी जमा न होने दे। अगर आस पास बारिश का पानी जमा हो तो उसमें दवाई का छिड़काव करवाएं ताकि उसमें मच्छर न पनपे। इस बारिश के मौसम में डेंगू , मलेरियां, चिकनगुनिया ऐसी बीमारी फैलने की ज्यादा संभावना रहती है।
विज्ञापन

बचाव के उपाय

- पानी को उबालकर ठंडा करके पीएं।
- उमस में बार-बार पानी पीते रहें।
- बारिश का पानी एक जगह जमा न होने दें।
- कूलर के पानी को ज्यादा दिन तक न रखें, उसको बदलते रहना चाहिए।
- अपने घर के आसपास बारिश का पानी जमा हो तो उसमें दवाई का छिड़काव करें।
बारिश और उमस के मौसम में संक्रमित बीमारियों के ज्यादा बढ़ने का खतरा बना रहता है। इस समय पानी स्वच्छ एवं उबालकर पीएं, ताकि पेट की बीमारियों से बचा जा सकें। वहीं मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए भी सावधानी बरतें। अगर उल्टी, दस्त या बुखार आ रहा है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें, लापरवाही के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article