फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to change in weather, fever victims increase, 300 are being sampled daily

Bhiwani News: मौसम बदलाव में बढ़े बुखार पीड़ित, रोजाना 300 की हो रही सैंपलिंग

Sat, 12 Oct 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, fever victims increase, 300 are being sampled daily
भिवानी। मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल बुखार पीड़ित मरीज भी बढ़ गए हैं। रोजाना ही जिला नागरिक अस्पताल में 300 से अधिक मरीजों के खून के नमूनों की जांच हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की लैब में कई जांच मशीनें पुरानी होने की वजह से बंद पड़ी हैं। इसकी वजह से भी मरीजों की रिपोर्ट लंबित हैं। छोटे बच्चे भी डेंगू की जद में आ रहे हैं। इनके लिए अलग से अस्पताल में स्पेशल वार्ड भी बनाया है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की लैब में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों के रक्त नमूनों की जांच के करीब 300 से अधिक सैंपल आ रहे हैं। इन नमूनों की उसी दिन शाम तक रिपोर्ट भी मरीज को मिल जाती है। बुखार से लेकर डेंगू संभावित मरीज की प्लेटलेट्स गिरने का ज्यादा डर रहता है।
विज्ञापन

ऐसे में इन मरीजों के लिए अलग से स्पेशल वार्ड भी बनाए हैं, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इनको उपचार दिया जा रहा है। डेंगू संभावित वार्ड में भी चार बच्चे दाखिल हैं। मौसम में बदलाव की वजह से सुबह और शाम हल्की ठंड हो रही है, वहीं मच्छर का प्रकोप भी बढ़ा है। ऐसे में गले में संक्रमण से भी पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम बदलाव के दौरान ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों की वजह से अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों को उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त संसाधन और दवाइयां उपलब्ध हैं। डेंगू संभावित मरीजों को विशेष वार्ड में दाखिल कर उपचार दिया जा रहा है। मरीजों के रक्त नमूनों की जांच के कुछ घंटे बाद ही उनकी रिपोर्ट मुहैया कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article