फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to absence of clerk, station master is making tickets

Bhiwani News: क्लर्क न होने से स्टेशन मास्टर बना रहे टिकट

Sat, 30 Nov 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 30 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Due to absence of clerk, station master is making tickets
बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन।
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग क्लर्क नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं टिकट क्लर्क न होने से स्टेशन मास्टर को टिकट बनानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से रोजाना सैकड़ों यात्री ट्रेन पकड़कर अपने गंतव्य को जाते हैं। लेकिन टिकट काटने के लिए क्लर्क नहीं होने से यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन से 32 ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें से 21 ट्रेनों का ठहराव स्टेशन पर है। इसके अलावा मालगाड़ियों का आवागमन भी स्टेशन से होता है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य जारी है। कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने के आसार है। ऐसे में अगर स्टेशन पर क्लर्क नहीं होगा तो यात्रियों को बिना टिकट ही सफर तय करना पड़ेगा। दैनिक रेलयात्रियों की मांग को मध्य नजर रखते हुए रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन हिसार ने बवानीखेड़ा स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क की नियुक्ति के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक मुख्यालय बीकानेर मंडल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर का कार्य हो रहा प्रभावित
रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजकुमार रैबारी ने बताया कि स्टेशन पर फिलहाल स्टेशन मास्टर टिकट बुकिंग क्लर्क का कार्य कर रहे हैं। स्टेशन मास्टर का कार्य प्रभावित होता है। इसके कारण स्टेशन मास्टर का एक बार टिकट खिड़की की तरफ दौड़ते हैं। वहीं उन्हें अपनी ड्यूटी से संबंधित कार्यों के लिए भी जाना पड़ता है। इसके कारण टिकट लेते समय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेशन पर लगाई गई है वेंडिंग मशीन
टिकट के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग की ओर से वेंडिंग मशीन भी लगाई गई। लेकिन प्रत्येक यात्री टिकट वेंडिंग मशीन का प्रयोग करके टिकट नहीं बना पाता है। वहीं मशीन को चलाने के लिए ऑपरेटर भी नहीं लगाया गया है। इसके कारण यात्रियों को टिकट कटवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed