फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DSP took the meeting of Chandrashekhar Azad Open Group

Bhiwani News: डीएसपी ने ली चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप की मीटिंग

Wed, 04 Jun 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 04 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
DSP took the meeting of Chandrashekhar Azad Open Group
भिवानी। उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हरियाणा राज्य भारत स्काउट गाइड की शाखा चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप की मीटिंग का आयोजन किया। इस मौके पर डीएसपी आर्यन चौधरी ने कहा कि युवा वर्ग समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

स्काउट एंड गाइड कैडेट्स को इस दिशा में सकारात्मक पहल को और तेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ पुलिस या प्रशासन की नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक की है। स्काउट एंड गाइड जैसे संगठन यदि गांव-गांव और स्कूलों में जाकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाएं, तो इसका बड़ा असर पड़ेगा। इसके साथ ही डीएसपी ने स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने और शिक्षा के महत्व पर जोर देने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि कैडेट्स स्कूलों, पंचायतों और मोहल्लों में जाकर जन जागरूकता अभियान चलाएं, जिससे अधिक से अधिक लोग शिक्षा और स्वच्छता के महत्व को समझ सकें। इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप के लीडर सागर सज्जन सिंह ने डीएसपी को बताया कि ग्रुप द्वारा नशे के खिलाफ अभियान जोर-शोर से चलाया हुआ है। उन्होंने डीएसपी को आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में और भी तेजी से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सह ग्रुप लीडर अमित कुमार ने ग्रुप द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान नशा मुक्त अभियान को लेकर चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी भी विस्तारपूर्वक डीएसपी को दी। इस अवसर पर ग्रुप लक्ष्मण गौड, सह ग्रुप लीडर अमित कुमार, रोवर हिमांशु भाटी, ध्रुव अग्रवाल, विजय अहीरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed