{"_id":"680d0ece6f4f036115006fe4","slug":"drunk-car-driver-crushes-a-laborer-sleeping-on-the-sidewalk-death-bhiwani-news-c-21-hsr1027-613295-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नशे में कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नशे में कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को कुचला, मौत
Sat, 26 Apr 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
भिवानी रोहतक रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
भिवानी। भिवानी-रोहतक मार्ग पर वीरवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सब्जी मंडी के पास फुटपाथ पर तख्त पर सो रहे दो मजदूरों को चपेट में ले लिया, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी श्रमिक घायल हो गया। वहीं, कार अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकराकर रुक गई। आशंका जताई है कि कार चालक शराब के नशे में था। इस घटना के बाद कार चालक भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने इस संबंध में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव बापोड़ा निवासी शंकर ने औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि वह सब्जी मंडी में पल्लेदार (श्रमिक) है। देर रात होने की वजह से वह और उनका दोस्त सोनू (25) सब्जी मंडी के बाहर भिवानी-रोहतक रोड की फुटपाथ पर एक तख्त पर ही सो जाते थे। 24-25 अप्रैल की रात करीब एक बजे नया बस स्टैंड की तरफ से एक तेज रफ्तार कार चालक ने तख्त पर सो रहे दोनों को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी पास के ही एक बिजली खंभे को तोड़ते हुए रुक गई। इस टक्कर से सोनू को गंभीर चोटें आईं, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ शंकर भी घायल हो गया है। वहीं, औद्योगिक पुलिस थाना ने सोनू के शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
दो साल पहले किया था प्रेम विवाह, दो माह का एक बेटा
इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले गांव बापोड़ा निवासी सोनू (25) ने करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसे दो माह का एक बेटा है। फिलहाल सोनू अपने परिजनों से अलग अपनी बीवी और दो माह के बच्चे के साथ भिवानी में ही किराये पर रहता था। सब्जी मंडी में देर रात तक पल्लेदारी का काम करता था। इस सिलसिले में वह अगली सुबह जल्दी काम पर आने के लिए अपने दोस्त शंकर के साथ रोहतक रोड की फुटपाथ पर तख्त पर सो जाया करता था।
विज्ञापन
एयरबैग खुलने से बच गई कार चालक की जान
कार के अंदर लगे सभी एयर बैग खुलने की वजह से चालक जान बच गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि तख्त पर सो रहे दो मजदूरों को कुचलने के बाद गाड़ी बिजली खंभे को तोड़ने के बाद ही रुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक काफी नशे में बताया जा रहा था। तेज रफ्तार की वजह से वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और फुटपाथ पर चढ़ी गाड़ी ने मजदूर को कुचल दिया और एक बिजली खंभा भी जमींदोज कर डाला।
पुलिस ने घायल मजदूर की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। हादसे के वक्त की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।
-मुरारी, जांच अधिकारी, एसएचओ औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।