फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drug free Haryana Sankalp Rath Yatra welcomed in Loharu

Bhiwani News: नशा मुक्त हरियाणा संकल्प रथ यात्रा का लोहारू में स्वागत

Fri, 02 May 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 02 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Drug free Haryana Sankalp Rath Yatra welcomed in Loharu
नशा मुक्त हरियाणा संकल्प रथ यात्रा के दौरान नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाते महंत चरणदास। 
भिवानी। नशामुक्त समाज के स्वप्न को पूरा करने के उद्देश्य से युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से 9 दिवसीय प्रदेशस्तरीय नशा मुक्त हरियाणा संकल्प रथ यात्रा निकाली जा रही है। हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज के सान्निध्य में निकाली जा रही नशा मुक्त हरियाणा संकल्प रथ यात्रा छठे दिन शुक्रवार को लोहारू कस्बा पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने लोहारू स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं गांव सोहासड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताएं तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

समाजसेवी रमेश सैनी व पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार ने बताया कि यह यात्रा 5 मई को भिवानी पहुंचेंगी। महंत चरणदास महाराज ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। जो कि नशा करने वाले के साथ-साथ देश के भविष्य को भी दांव पर लगा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा करने वाले विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हट जाता है। इससे उनकी शिक्षा बाधित होती है और भविष्य खराब हो सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों को सही और नैतिक रास्ते पर बनाए रखने के लिए उन्हें नशे के दुष्प्रभाव समझाना जरूरी है। इस अवसर पर आरके शर्मा, मुकेश शर्मा, प्राचार्या पूनम श्योराण, कमलेश भोडूका, आरती शर्मा, मुकेश शर्मा, राजीव वत्स, प्राचार्य केशव, सूरजभान, गोविंद शर्मा, हंसराज, नरेंद्र, सज्जन कुमार, विजेंद्र सिंह, कुसुम लता, गुड्डी देवी, सुगना देवी, नीलम देवी, कुमारी सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed