{"_id":"68826b284bac0bcb69000d7c","slug":"drug-addiction-also-breaks-the-fabric-of-family-and-society-ramesh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137254-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार और समाज के ताने-बाने को भी तोड़ देता है नशा : रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार और समाज के ताने-बाने को भी तोड़ देता है नशा : रमेश
Thu, 24 Jul 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
गांव बामला के द्वितीय के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत
भिवानी। नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत गांव बामला द्वितीय के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी के नेतृत्व में किया। अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्या कुमारी मीना ने की। इस दौरान विद्यार्थियों व समस्त स्टाफ सदस्यों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई तथा अपने परिजनों व आस-पड़ोस के लोगों को भी इस बारे जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर रमेश सैनी ने कहा कि नशा ना केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार और समाज के ताने-बाने को भी तोड़ देता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक भारत की कल्पना तभी साकार हो सकती है, जब हम सभी नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर अर्चना, सुरेंद्र सिंह, समाजसेवी राजपाल उर्फ मिल्ला, रामोतार, नीलम, कुसुम, सुमन देवी मौजूद रहे।