Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drop in temperature leads to rise in respiratory patients; 30% increase in OPD visits

Bhiwani News: तापमान में गिरावट से बढ़े सांस के मरीज, ओपीडी में 30 फीसदी तक इजाफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Drop in temperature leads to rise in respiratory patients; 30% increase in OPD visits
भिवानी। जिले में मौसम के बदलते मिजाज और तापमान में लगातार गिरावट से सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। ठंडी हवा और वातावरण में बढ़ती नमी के चलते नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सांस फूलने, खांसी और अस्थमा से पीड़ित मरीजों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दस दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आई है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक रहने से बुजुर्गों और बच्चों को सांस संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के सामान्य रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यतिन गुप्ता के अनुसार ठंडी हवा सीधे फेफड़ों को प्रभावित करती है। इससे श्वास नलिकाओं में सिकुड़न आ जाती है और मरीज को सांस लेने में परेशानी होने लगती है। वहीं वातावरण में मौजूद धूल के कण और धुआं भी अस्थमा के दौरे को बढ़ाने वाले प्रमुख कारण हैं। सर्दियों का मौसम अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष रूप से संवेदनशील होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने बताया कि कई मरीज राहत मिलने पर अपनी दवाएं या इन्हेलर लेना बंद कर देते हैं जबकि ऐसा करना गंभीर और जानलेवा साबित हो सकता है। मरीजों को चिकित्सक की सलाह के अनुसार नियमित दवाएं लेते रहना चाहिए और अपने पास रिलीवर इन्हेलर रखना चाहिए। सांस लेने में अधिक परेशानी या सीने में जकड़न महसूस होने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जांच करानी चाहिए।


ऐसे करें बचाव
घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व छाती को ठंडी हवा से बचाएं। अस्थमा के मरीज अत्यधिक ठंड और कोहरे के दौरान सुबह जल्दी या देर रात टहलने से बचें। धूप निकलने के बाद ही बाहर जाएं और मास्क का इस्तेमाल करें ताकि धूल-धुएं से बचाव हो सके और सांस के साथ जाने वाली हवा कुछ गर्म होकर फेफड़ों तक पहुंचे। श्वास नलिकाओं को नम रखने के लिए सादे पानी की भाप लेने और गुनगुना पानी पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed