{"_id":"6a5e32f57065d182710f3f7d","slug":"driver-burns-to-death-in-bhiwani-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में डंपर-ट्राले की जोरदार टक्कर: आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, दो बच्चों का पिता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में डंपर-ट्राले की जोरदार टक्कर: आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, दो बच्चों का पिता था मृतक
Mon, 20 Jul 2026 08:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:08 PM IST
सार
हरियाणा के भिवानी में एक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। कैबिन में फंसकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
भिवानी में जिंदा जलने से ड्राइवर की मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
ईशरवाल से तोशाम मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे रोढा मोड़ पर डंपर व ट्राले की टक्कर हो गई। इस हादसे से जबरदस्त आग लग गई जिसके कारण ट्राला चालक की जिंदा झुलसने से मौत हो गई। वहीं, दूसरे डंपर चालक को दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत कर बचा लिया। डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको मौके से एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
आग लगने की सूचना के बाद डीएसपी दलीप सिंह व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालने के लिए एचडीआरएफ की टीम व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।
ईशरवाल से तोशाम मार्ग पर रोढा मोड़ पर डंपर व ट्राले की टक्कर में ट्राला चालक लोहारू की तरफ से ईशरवाल आ रहा था।
वहीं, डंपर चालक ईशरवाल से लोहारू की तरफ जा रहा था। ट्राला चालक काफी तेज गति में था। ट्राला चालक यूपी के अलीगढ़ के पास छारा मंडी से मक्का भरकर ईशरवाल आ रहा था। वहीं, डंपर चालक मढ़ान के पास चल रहे रास्ते के काम पर रोड़ी खाली कर आ रहा था। तेज स्पीड होने के कारण ट्राला चालक अपनी गाड़ी को काबू नहीं कर पाया जिसके कारण यह हादसा हो गया। हादसे में राजस्थान का 40 वर्षीय ट्राला चालक मुन्नाराम आग लगने के कारण केबिन के अंदर ही झुलस गया। मृतक दो बच्चों का पिता था।