फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drinking water supply will be available this morning and evening, rationing will end from 27th

Bhiwani News: आज सुबह-शाम मिलेगी पेयजल आपूर्ति, 27 से खत्म होगी राशनिंग

Mon, 24 Feb 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply will be available this morning and evening, rationing will end from 27th
महम रोड पर  ​स्थित जलघर का टैंक। 
भिवानी। शहर के हालु और लोहड़ जोन में सोमवार सुबह और शाम को पेयजल आपूर्ति मिलेगी। 27 फरवरी से शहर के अंदर पानी की राशनिंग भी खत्म हो जाएगी। सिंचाई विभाग के शेड्यूल के अनुसार 24 फरवरी की शाम तक नहरों में पानी आएगा।
विज्ञापन

दरअसल पिछले दस दिनों से शहर के अंदर पानी की राशनिंग शुरू की गई है। जिसमें एक दिन छोड़ एक दिन पानी की आपूर्ति दी जा रही है। कई जोन में तो नियमित पानी की आपूर्ति भी मिल रही है। ऐसा पुराना जलघर के अंदर पानी का भंडारण कम होने से किया जा रहा है। हालांकि नहर में पानी आने के बाद पूरे शहर में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति घरों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

सुंदर ग्रुप की नहरों में 2150 क्यूसेक पानी की डिमांड भेजी गई है। लेकिन शुरुआत में डिमांड के अनुरूप कम पानी मिलने की उम्मीद है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर के पुराना जलघर से लोहड़ और हालु जोन में एक दिन छोड़ एक दिन पेयजल आपूर्ति का कार्यक्रम निर्धारित किया हुआ है। ये दोनों ही जोन पुराने शहर के बड़े हिस्से में पानी की आपूर्ति दे रहे हैं। जबकि कृष्णा कॉलोनी सहित अन्य जोन में नियमित पानी की आपूर्ति दी गई है। जलघर के टैंकों में पानी का भंडारण भी अब सप्ताह हो चुका है। ऐसे में नहर में पानी आने पर ही इन टैंकों को भरा जाएगा। गर्मी की शुरुआत से पहले ही इस तरह की परेशानी शहरवासियों को लंबे अर्से से झेलनी पड़ रही है। हालांकि इसके समाधान की योजना जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बनाई है, लेकिन इसका फायदा अगली गर्मी या इसके बाद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र में भी बढ़ी पानी की मांग, जलघर टैंक भरना चुनौती
अचानक ही मौसम बदल गया है। किसानों की फसल भी अब पकाव की ओर बढ़ रही है। किसान भी अपने खेतों में अंतिम सिंचाई करने के लिए नहरी पानी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर नहरों में डिमांड से कम पानी पहुंचता है तो फिर जलघर टैंकों तक पर्याप्त आपूर्ति कराना चुनौती बनेगी। सुंदर सिस्टम की नहरों से सुंदर सब ब्रांच, मिताथल फीडर और जूई फीडर जुड़े हैं, जिससे करीब 144 से अधिक गांवों तक नहरी पानी की आपूर्ति होती है।


पुराना जलघर से सोमवार को भी सुबह और शाम की पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। सोमवार शाम तक नहरी पानी आने की उम्मीद है। नहरों में पानी आने के बाद 27 फरवरी से पूरे शहर को नियमित पेयजल आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल हालु और लोहड़ जोन में ही राशनिंग की जा रही है जबकि अन्य हिस्सों में नियमित पानी की आपूर्ति लोगों को मिल रही है।
-ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed