फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drinking water projects worth 40.5 crore approved for Tosham constituency; new pipelines to be laid in several villages.

Bhiwani News: तोशाम हलके में साढ़े 40 करोड़ की पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी, कई गांवों में बिछेगी नई पाइप लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Drinking water projects worth 40.5 crore approved for Tosham constituency; new pipelines to be laid in several villages.
तोशाम। पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तोशाम हलके में करीब साढ़े 40 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं के तहत जलापूर्ति योजनाओं में सुधार, जलघरों का अपग्रेडेशन, अतिरिक्त संरचनाओं का निर्माण तथा विभिन्न गांवों और ढाणियों तक नई पेयजल पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन

सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी और पूर्व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि हलके में शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा जलघरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। पुराने और जर्जर स्टोरेज टैंकों की मरम्मत के साथ नए टैंकों का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि किसी भी गांव में पेयजल की कमी न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव कुसुंभी में दो करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत से जलघर में नई संरचनाओं का निर्माण तथा पंप हाउस से जलघर तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। मालवास देवसर और मालवास कोहाड़ में चार करोड़ 67 लाख 85 हजार रुपये की लागत से जलघर का निर्माण तथा जूई कैनाल से जलघर तक पाइप लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बागनवाला की डाडम रोड और झांवरी रोड स्थित ढाणियों तक 23 लाख रुपये से अधिक की लागत से पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। गांव ढाब ढाणी में तीन करोड़ 71 लाख रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति योजना का सुधारीकरण, अतिरिक्त संरचनाओं का निर्माण तथा शेष गलियों में पाइप लाइन डाली जाएगी। गांव दरियापुर में 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से ढाणियों तक पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
गांव हेतमपुरा में दो करोड़ 15 लाख 48 हजार रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति योजना में सुधार, पुरानी मशीनरी बदलने तथा नई सप्लाई लाइन बिछाने का कार्य होगा। जूई कलां में सात करोड़ 78 लाख रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति योजना का नवीनीकरण और पुरानी पाइप लाइनों के स्थान पर नई लाइनें बिछाई जाएंगी। कैरू प्रथम और द्वितीय में सात करोड़ 37 लाख रुपये से अधिक की लागत से जलघर अपग्रेडेशन तथा शेष गलियों में पाइप लाइन डाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि गांव खावा की ढाणियों में 24 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। गांव मंढान में 67 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की लागत से ढाणियों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। गांव निगाना कलां में दो करोड़ 34 लाख 24 हजार रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति योजना का नवीनीकरण और नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। गांव निगाना खुर्द में तीन करोड़ चार लाख रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति योजना में सुधार तथा नई पाइप लाइनें डाली जाएंगी। गांव सिढान में चार करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार और नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। गांव थिलौड़ में एक करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक की लागत से पंपिंग मशीनरी बदली जाएगी और नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी।



इन गांवों की जलापूर्ति योजनाओं को मिलेगा नया स्वरूप
स्वीकृत परियोजनाओं के तहत कुसुंभी, मालवास देवसर, मालवास कोहाड़, बागनवाला, ढाब ढाणी, दरियापुर, हेतमपुरा, जूई कलां, कैरू प्रथम-द्वितीय, खावा, मंढान, निगाना कलां, निगाना खुर्द, सिढान और थिलौड़ में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इन योजनाओं में जलघरों का निर्माण व अपग्रेडेशन, अतिरिक्त संरचनाओं का निर्माण, पुरानी मशीनरी का प्रतिस्थापन तथा गांवों और ढाणियों तक नई पेयजल पाइप लाइनें बिछाने का कार्य शामिल है। इससे क्षेत्र में स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed