फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drinking water crisis and stalled sewerage system in Nehru Colony; residents stage protest.

Bhiwani News: नेहरू कॉलोनी में पेयजल संकट और सीवरेज ठप, लोगों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis and stalled sewerage system in Nehru Colony; residents stage protest.
भिवानी। नेहरू कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित होने और ठप सीवरेज व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कालोनीवासियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है तथा सीवरेज लाइन से पेयजल लाइन मिलने और सीवरेज जाम की समस्या के कारण उन्हें गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग के कैंप कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे। इस दौरान एसडीओ और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी तथा मंगलवार से सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में नंद किशोर, जयपाल साहू, ईश्वर नागर, कृष्ण डब्बास, विजेंद्र, महेंद्र, रतन कुमार, गोपी और सरला सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed