फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drinking crisis

गहराए जल संकट से फूटा शहरवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

Fri, 19 Mar 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Drinking crisis
नहरों में पानी नहीं आने से शहर में जल संकट गहराया हुआ है। शहर के दिनोद रोड क्षेत्र की करीब छह कॉलोनियों में टेल पर लगने वाले घरों में दस दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। शुक्रवार को इन लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र में नया बूस्टर भी बनाया हुआ है फिर भी पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। जल संकट से घिरे लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की बूंद बूंद को तरसना पड़ रहा है। वहीं शहर की दादरी गेट क्षेत्र की स्लम बस्ती व कई कॉलोनियों में भी सप्ताह भर से पानी की आपूर्ति नहीं हुई। विधायक आवास वासी बागकोठी क्षेत्र में दो दिन बाद पानी आया मगर वह भी सीवर का गंदा पानी मिक्स आया। जिस पर लोगों ने रोष जताया।
विज्ञापन

दिनोद रोड जीतुवाला लाइनपार में करीब 35 हजार से अधिक लोगों की आबादी है। इस क्षेत्र में डाबर कॉलोनी के जलघर से पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। कुछ माह पहले ही जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र में अलग से नया बूस्टर भी चालू किया था ताकि इस क्षेत्र में पर्याप्त पानी की आपूर्ति दी जा सके। मगर नहरों में पानी के संकट ने शहर के इस क्षेत्र में विकट स्थिति पैदा कर दी। शहर के वार्ड नंबर 18 दिनोद रोड शास्त्री निवासी रूप सिंह, रिंकू, भाना, संदीप, मीना, बंटी, कविता, निर्मला, भागो देवी और रामप्यारी ने कहा कि दस दिनों से पानी को तरस रहे हैं। सिर पर मटके लेकर दूर दराज इलाकों से हैंडपंप से पानी लेकर आते हैं। इस क्षेत्र में पानी के टैंकर वाले एक टैंकर के 1200 से 1500 रुपये मांग रहे हैं। गरीब तबके के इस इलाके में इतना महंगा पानी पीना लोगों के बजट से बाहर है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात तक पहुंचेगा मिताथल हेड तक पानी
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार देर रात तक मिताथल हेड तक नहरी पानी पहुुंच जाएगा। इसके बाद इन्हें चैनलों के माध्यम से शहरी जलघर के टैंकों तक पहुंचाना संभव होगा। इस हेड पर पानी पहुंचने के बाद डाबर कॉलोनी व पुराना जलघर के टैंकों को पानी मिलेगा। जबकि दूसरे चैनल से निनान जलघर के टैंकों को भी भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से नहरों में पानी पहुंचेगा। फिलहाल डिमांड से आधा पानी ही मिला है। संभव है कि हमारी प्राथमिकता जलघर के टैंकों को भरने की रहेगी। बाद में पानी बढ़ाने की भी उम्मीद है। - पुनीत राय, कार्यकारी अभियंता यमुना जल सेवाएं परिमंडल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed