फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drains not cleaned inside Bhiwani city

Bhiwani News: मानसून सिर पर अभी भी नहीं हुई भिवानी शहर के अंदर नालों की सफाई

Sun, 30 Jun 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 30 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Drains not cleaned inside Bhiwani city
भिवानी शहर के किरोड़ीमल मंदिर के पीछे गंदगी से भरा नाला दिखाते दुकानदार।
भिवानी। प्री मानसून का आगाज हो चुका है। मानसून सिर पर है। ऐसे में अभी तक नगर परिषद की ओर से शहर के नालों की सफाई अभी तक नहीं करवाई गई है। इससे बारिश होते ही शहर की गलियों में जलभराव होना तय है।
विज्ञापन

बाजारों में ज्यादातर नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। इससे काफी बार नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। इसके कारण दुकानदारों को अपनी दुकान खोलने का भी रास्ता नहीं मिलता है। एक सप्ताह पहले साफ किए गए नाले फिर से गंदगी से अट चुके हैं। दो दिन पहले हुई हलकी बारिश में बाजारों में पानी भर गया था।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानू प्रकाश शर्मा के साथ दुकानदारों ने बताया कि किरोड़ीमल मंदिर के पीछे की मार्केट के सभी नाले गंदगी से अटे पड़े है। कुछ दिन पहले ही नगर परिषद द्वारा बाजारों के नालों की सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की गई थी। लेकिन वे नाले भी फिर से गंदगी से अट चुके है। काफी बार दुकानदारों द्वारा नालों की सफाई को लेकर चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप को भी अवगत करवा चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। अब मानसून सिर पर है। इससे बारिश होते ही बाजारों का जलमग्न होना तय है। इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बरसाती नालों की सफाई का काम बारिश से पहले ही शुरू किया जा चुका है। अधिकांश जगहों पर सफाई भी हो चुकी है। इसके अलावा मुख्य सीवर लाइनों को भी साफ किया जा रहा है। शहर के बाजारों में आने वाले बरसाती नाले नगर परिषद के दायरे में आते हैं। खुले नालों में पॉलिथीन कचरा भी डाला जा रहा है। -सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed