फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drainage work started from the main road of Dhani Rahimpur

ढाणी रहीमपुर के मुख्यमार्ग से गंदे पानी की निकासी का कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Drainage work started from the main road of Dhani Rahimpur
ढाणी रहीमपुर में गंदे पानी की निकासी के लिए बोरवेल का शुभारंभ करते सरपंच राकेश शर्मा। संवाद - फोटो : Bhiwani
लोहारू। नई पंचायत के गठन में अभी 13 ही दिन बीते हैं कि ढाणी रहीमपुर गांव के नवनियुक्त सरपंच राकेश शर्मा एक्शन मोड में आए गए हैं। सरपंच राकेश शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को गांव के मुख्य मार्ग पर वर्षों से जमा बरसाती पानी की निकासी और एक बोरवेल का कार्य शुरू किया। गांव की गंदे पानी की नालियों को बोरवेल से जोड़ा जाएगा ताकि गंदे पानी का निस्तारण भी हो सके और भूमिगत जलस्तर भी बढ़ सके।
विज्ञापन

ग्राम सचिव मुकेश कुमार के प्रयासों से शुरू हुए इस बोरवेल कार्य के लिए ग्रामीणों ने सरपंच सहित प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल का भी आभार प्रकट किया है। सरपंच राकेश शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षाें से गांव के मुख्य मार्ग पर गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही थी। इसके कारण पूरे गांव के लोग परेशान थे। उन्होंने बताया कि गांव में नया बोरवेल बनाया जा रहा है, गांव की सभी गंदे पानी की नालियों को इससे जोड़ा जाएगा ताकि गंदे पानी का प्रबंध हो। इस मौके पर मौजूद शेरसिंह शर्मा, कर्ण सिंह, रिटायर्ड एसएचओ प्रभुदयाल काजला, एडवोकेट रामचंद्र काजला, एडवोकेट मनीष शर्मा, पूर्व पंच सतबीर काजला, राजेंद्र, मुन्ना कस्वां, हेतराम, लालचंद, रघुवीर सिंह नंबरदार, जयवीर सिंह बाबूलाल शर्मा, मनोज शर्मा लील्लूराम पूर्व पंच, पवन बिजारणियां, सुमेर सिंह भूरिया, माईराम भूरिया, कृष्ण शर्मा, विश्वंभर, भगवाना राम, ईश्वर शर्मा आदि ने बताया कि पूरा गांव की गंदे पानी के निकासी उचित ढंग से नही होने के कारण परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed