फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dr. Sujit Kumar of Bhiwani College presented a research paper at the International Arya Conference.

Bhiwani News: भिवानी कॉलेज के डॉ. सुजीत कुमार ने अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sujit Kumar of Bhiwani College presented a research paper at the International Arya Conference.
दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में शोध प्रस्तुत करते डाॅ.  सुजीत। 
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रो. डॉ. सुजीत कुमार ने आर्य समाज के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन की वैदिक संगोष्ठी में अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

डॉ. सुजीत कुमार ने अपने शोध पत्र में यजुर्वेद में योग संदेश और दयानंद वेद भाष्य के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज सुधार के साथ-साथ वेदों के भाष्य और नवीन ग्रंथ-रचना के माध्यम से साहित्य जगत को अमूल्य योगदान दिया। उनका यजुर्वेद भाष्य एक अद्वितीय और मूल्यवान कृति है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विश्व के 34 देशों के विद्वानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार चहल, प्रोफेसर डॉ. सुखवीर सिंह, डॉ. बजरंग, डॉ. उमेद और डॉ. अजय वशिष्ठ ने डॉ. सुजीत कुमार को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed